होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 में बिजनेस न्यूज की COO स्मृति मेहरा का हुआ प्रमोशन, संभालेंगी ये पद
Network18 में बिजनेस न्यूज की COO स्मृति मेहरा का हुआ प्रमोशन, संभालेंगी ये पद
नेटवर्क18 (Network18) ने वर्तमान में बिजनेस न्यूज की सीओओ स्मृति मेहरा को प्रमोट किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
नेटवर्क18 (Network18) ने वर्तमान में बिजनेस न्यूज की सीओओ स्मृति मेहरा को प्रमोट किया है। उन्हें अब नेटवर्क18 में बिजनेस न्यूज क्लस्टर का सीईओ बना दिया गया है।
वे अब क्लस्टर की जिम्मेदारी संभालेंगी और ‘सीएनबीसी-टीवी18’ (CNBC-TV18), ‘सीएनबीसी आवाज’ (CNBC Awaaz) और ‘सीएनबीसी बाजार’ (CNBC Bajar) को मजबूती देंगी।
अपनी नई भूमिका को लेकर स्मृति मेहरा ने कहा, ‘नेटवर्क18 में मेरा सफर काफी यादगार और प्रेरणादायक रहा है और मैं नई चुनौतियों को लेकर काफी उत्साहित हूं क्योंकि मेरे साथियों और मेंटर्स के सहयोग से मैं अपने और नेटवर्क के लिए एक सफल मार्ग प्रशस्त करने में सक्षम रही हूं। बेहद दिलचस्प और बदलाव के इस दौर में मुझे नेटवर्क को आगे ले जाने की उम्मीद है।
नेटवर्क18 में अपनी पिछली भूमिका में स्मृति मेहरा ने campaign sponsorships और traditional FCT advertising से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण डील्स को अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्हें ईवेंट-आधारित बिजनेस को वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर संचालित किए जाने के सफलतापूर्वक बदलाव का श्रेय दिया जाता है। स्मृति मेहरा नेटवर्क18 में ब्रॉडकास्ट न्यूज के सीईओ अविनाश कौल को रिपोर्ट करेंगी।
टैग्स नेटवर्क18 स्मृति मेहरा