होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क18 में अब बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे ये दो प्रफेशनल्स
नेटवर्क18 में अब बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगे ये दो प्रफेशनल्स
समूह ने ऑडियंस में तेजी से हो रही बढ़ोतरी और डिजिटल के बढ़ते रेवेन्यू के कारण मार्केट से तालमेल बिठाने के लिए यह निर्णय लिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network 18) ने ‘News18.com’ की लीडरशिप टीम की जिम्मेदारियों में कुछ बढ़ोतरी की है। इसके तहत अजीम ललानी (Azim Lalani) को सीओओ (ब्रैंड सॉल्यूशंस और कंवर्जेंस) बनाया गया है, वहीं मितुल संगानी (Mitul Sangani) को सीओओ (जनरल न्यूज) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑडियंस में तेजी से हो रही बढ़ोतरी और डिजिटल के बढ़ते रेवेन्यू के कारण मार्केट से तालमेल बिठाने के लिए समूह द्वारा यह निर्णय लिया गया है
ललानी इससे पूर्व बिजनेस हेड (इंग्लिश न्यूज क्लस्टर) के पद पर काम कर रहे थे। वहीं, मितुल संगानी इससे पूर्व न्यूज18 के बिजनेस हेड (भारतीय भाषाएं) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब नई भूमिका में वह पीएंडएल (P&L), मुद्रीकरण (monetization), ऑडियंस ग्रोथ (संपादकीय टीम के साथ), News18 English, News18 Languages और उनमें शामिल सभी वर्टिकल्स के प्रॉडक्ट और मार्केटिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। अपनी नई भूमिका में अजीम ललानी और मितुल संगानी पहले की तरह नेटवर्क18 (डिजिटल) के प्रेजिडेंट पुनीत सिंघवी को रिपोर्ट करना जारी रखेंगे।
टैग्स नेटवर्क18 पुनीत सिंघवी अजीम ललानी मितुल संगानी