होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 ने कुछ यूं अपनी एडिटोरियल टीम को किया मजबूत
Network18 ने कुछ यूं अपनी एडिटोरियल टीम को किया मजबूत
‘नेटवर्क18’ (Network18) ने आज अपनी एडिटोरियल लीडरशिप टीम में कुछ नियुक्तियां की हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘नेटवर्क18’ (Network18) ने आज अपनी एडिटोरियल लीडरशिप टीम में कुछ नियुक्तियां की हैं। कार्तिक सुब्बारमन को नेटवर्क के डिजिटल न्यूज ऑपरेशंस का मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है। वहीं विवेक नारायण साउथ इंडिया में क्षेत्रीय भाषा नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर के तौर पर जुड़े हैं। उन पर कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में न्यूज चैनल्स की जिम्मेदारी होगी। ये घोषणाएं नेटवर्क के दर्शकों के आधार पर और मार्केट में बढ़ते दखल को देखते हुए की गई हैं।
अपनी ये नई जिम्मेदारी संभालने से पहले कार्तिक लगभग पिछले 4 वर्षों से एडिटर के तौर पर नेटवर्क के साथ जुड़े हुए हैं। अभी तक वे साउथ के तीन चैनल्स की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वह अपनी जिम्मेदारी विवेक नारायण को सौंपेगे।
विभिन्न विषयों पर अच्छी पकड़ रखने वाले कार्तिक सुब्बारमन अब ‘न्यूज18’ (अंग्रेजी, हिंदी व अन्य भाषा) के एडिटर्स के साथ ‘नेटवर्क18’ की सभी डिजिटल प्रॉपर्टीज के एडिटोरियल ऑपरेशंस की जिम्मेदारी देखेंगे, जिनमें ‘फर्स्टपोस्ट’ (Firstpost), ‘मनीकंट्रोल’ (Moneycontrol) व सीएनबीसी.कॉम (cnbcv18.com) आदि शामिल हैं। वहीं सेंट्रल डिजिटल वीडियोज टीम उन्हें रिपोर्ट करेगी।
लंबे समय तक टीवी न्यूज प्रोफेशनल रहने वाले और देश के प्रमुख न्यूज ब्रैंड्स के साथ काम करने वाले विवेक नारायण इसके पहले ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) के एग्जिक्यूटिव एडिटर और आउटपुट हेड के तौर पर जुड़े हुए थे।
‘नेटवर्क18’ में वे कार्तिक सुब्बारमन की पिछली जिम्मेदारियों को निभाएंगे और चेन्नई से अपना कामकाज संभालेंगे। विवेक ने दिल्ली में ‘एशिया पैसिफिक कम्युनिकेशन’ (Asia Pacific Communication) और ‘ईनाडु टीवी’ (Eenadu TV) में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने से पहले 1994 में तिरुवंतपुरम के ‘नेटवर्क टेलिवीजन’ में बतौर रिपोर्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी टुडे नेटवर्क में दिल्ली और केरल में पांच वर्षों तक अपना योगदान दिया।
1994 में नई दिल्ली में एशिया पैसिफिक कम्युनिकेशन और ईनाडू टीवी में जिम्मेदारी निभाने से पहले उन्होंने तिरुवनंतपुरम में नेटवर्क टेलिविजन में रिपोर्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने 2005 तक पांच साल तक दिल्ली और केरल में टीवी टुडे नेटवर्क में काम किया। बता दें कि कार्तिक और विवेक दोनों संतोष मेनन को रिपोर्ट करेंगे।
टैग्स नेटवर्क18 विवेक नारायण कार्तिक सुब्बारमन