होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ में इस बड़े पद से जल्द अलग होंगे नीरज व्यास

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया’ में इस बड़े पद से जल्द अलग होंगे नीरज व्यास

इस बारे में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह अब एंटरप्रिन्योरशिप की दिशा में अपने कदम बढ़ाने जा रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन’, ‘सोनी सब’, ‘सोनी पल’ और ‘सोनी मैक्स मूवी क्लस्टर’ के बिजनेस हेड नीरज व्यास अपना पद छोड़ने जा रहे हैं। ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) की ओर से कहा गया है कि वह 31 अगस्त को अपना पद छोड़ देंगे। इस बारे में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि करीब तीन दशक के करियर के बाद वह अब एंटरप्रिन्योरशिप की दिशा में अपने कदम बढ़ाने जा रहे हैं। बता दें कि नीरज व्यास लंबे समय से ‘SPNI’ से जुड़े हुए हैं।

‘SPNI’ में उनकी शुरुआत सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन में सेल्स डिपार्टमेंट में हुई थी और वह अपनी काबिलियत के दम पर तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए वर्ष 2005 में चैनल के नेशनल सेल्स हेड की पोजीशन पर आ गए। पांच साल के अंदर ही उन्हें नेटवर्क के हिंदी म्यूजिक चैनल ‘सोनी मिक्स’ के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी सौंप दी गई। वर्ष 2011 में नीरज को सोनी मैक्स और फिर वर्ष 2017 में सोनी सब व सोनी पल और 2023 में सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

इस बारे में ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ (SPNI) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एनपी सिंह  का कहना है, ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ नीरज व्यास की यात्रा उल्लेखनीय रही है। उनका विजन और लीडरशिप हमारे एंटरटेनमेंट चैनलों को बाजार में काफी मजबूत स्थिति में लाने में महत्वपूर्ण रहा है। मैं उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

वहीं, नीरज व्यास का कहना है, ‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में मेरी यात्रा काफी उल्लेखनीय रही है। मैं गतिशील टीमों का नेतृत्व करने और अभूतपूर्व परियोजनाओं पर काम करने के अवसरों के लिए बहुत आभारी हूं। मैं आश्वस्त हूं कि एसपीएनआई की टीमें नई ऊंचाइयां हासिल करना जारी रखेंगी।’

टैग्स सोनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया नीरज व्यास
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है