होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / संजय पुगलिया-सेंथिल चेंगलवरायण को लेकर NDTV के शेयर होल्डर्स ने दी ये मंजूरी
संजय पुगलिया-सेंथिल चेंगलवरायण को लेकर NDTV के शेयर होल्डर्स ने दी ये मंजूरी
एनडीटीवी के शेयर होल्डर्स ने पूर्णकालिक स्वतंत्र निदेशक संजय पुगलिया और सेंथिल चेंगलवरायण की नियुक्ति के लिए चार विशेष प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
एनडीटीवी के शेयर होल्डर्स ने पूर्णकालिक स्वतंत्र निदेशक संजय पुगलिया और सेंथिल चेंगलवरायण की नियुक्ति के लिए चार विशेष प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी सामने आयी है।
ये दोनों ही अप्रैल 2023 से तीन साल के लिए पूर्णकालिक निदेशक ( whole-time directors) रहेंगे। पुगलिया और चेंगलवरायण पहले गैर-कार्यकारी निदेशक (non-executive directors) थे।
इसके अलावा शेयर होल्डर्स ने उपेन्द्र कुमार सिंह और दीपाली गोयनका को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त करने की भी मंजूरी दे दी है।
बता दें कि नवंबर 2022 में अडानी समूह द्वारा अधिग्रहण के बाद RPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड से निदेशक प्रणय रॉय और राधिका रॉय के इस्तीफे के तुरंत बाद पुगलिया और चेंगलवरायण को एनडीटीवी के बोर्ड में नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
टैग्स राधिका रॉय प्रणय रॉय संजय पुगलिया सेंथिल चेंगलवारायण डायरेक्टर आरआरपीआर होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड