होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘NDTV’ की डिफेंस समिट सात मार्च को, रक्षा सेक्टर से जुड़े अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
‘NDTV’ की डिफेंस समिट सात मार्च को, रक्षा सेक्टर से जुड़े अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होंगे। इस समिट का उद्देश्य जानी-मानी हस्तियों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना और उनके विचारों को जानना है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘एनडीटीवी’ (NDTV) सात मार्च 2024 को अपनी पहली डिफेंस समिट का आयोजन करने जा रहा है। इस समिट का उद्देश्य जानी-मानी हस्तियों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना और उनके विचारों को जानना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होंगे।
सबसे पहले केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इस समिट में अपना वक्तव्य देंगे। इसके बाद ‘एनडीटीवी नेटवर्क’ के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया के साथ उनकी फायरसाइड चैट (बातचीत) भी होगी।
इसके अलावा इसमें जाने-माने विचारकों, नीति निर्माताओं और इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे और वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य को नया आकार देने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस कार्यक्रम की थीम 'Unleashing India’s Defence Potential' रखी गई है। सुबह दस बजे से होने वाली डिफेंस समिट का ‘एनडीटीवी’ पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।
राजनाथ सिंह के अलावा इस समिट में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सेनाध्यक्ष) जनरल मनोज पांडे, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, लार्सन और टुब्रो के हेड ऑफ डिफेंस अरुण रामचंदानी और डीआरडीओ के चेयरपर्सन समीर वी कामत जैसी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।
इस कार्यक्रम के दौरान, साइबर सुरक्षा, आधुनिक युद्ध, रणनीतिक गठबंधन और उभरती प्रौद्योगिकियों सहित तमाम विषयों पर चर्चा होगी। सहयोग और ज्ञान के परस्पर आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर ध्यान देने के साथ-साथ, इस समिट में प्रभावशाली परिणाम लाने का प्रयास किया जाएगा, जो वैश्विक स्तर पर रक्षा और सुरक्षा उपायों को बढ़ाने में योगदान देंगे।
#NDTVDefenceSummit | Join us tomorrow for NDTV's first-ever Defence Summit.
— NDTV (@ndtv) March 6, 2024
Featuring a keynote address by Defence Minister Rajnath Singh (@rajnathsingh), followed by a fireside chat with NDTV's Sanjay Pugalia (@sanjaypugalia).
?️: March 7️⃣
⏰: 10 am onwards
?: NDTV24x7… pic.twitter.com/rpjhg9hcVc
टैग्स एनडीटीवी राजनाथ सिंह नई दिल्ली टेलिविजन डिफेंस समिट