होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / शेयर की कीमतें कैसे बढ़ीं, NDTV ने BSE के सवालों का दिया ये जवाब
शेयर की कीमतें कैसे बढ़ीं, NDTV ने BSE के सवालों का दिया ये जवाब
मीडिया कंपनी ‘एनडीटीवी’ ने अपने शेयर की कीमतों में आए उछाल के बारे में ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ के सामने स्थिति स्पष्ट की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
मीडिया कंपनी ‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने अपने शेयर की कीमतों में आए उछाल के बारे में ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) के सामने स्थिति स्पष्ट की है। दरअसल, ‘बीएसई’ ने इस बारे में एनडीटीवी से सवाल किया था कि आखिर किस वजह से उसके शेयर की कीमतों में अचानक उछाल आया है। ‘बीएसई’ को भेजे अपने जवाब में ‘एनडीटीवी’ के कंपनी सेक्रेटरी शिव राम सिंह ने स्पष्ट किया है कि कंपनी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
‘बीएसई’ को लिखे लेटर में शिव राम सिंह ने यह भी स्पष्ट किया है कि मीडिया कंपनी किसी भी ऐसी इंफॉर्मेशन को दबाकर नहीं रख रही है, जिसका असर एनडीटीवी के शेयर की कीमत पर पड़ सकता हो। लेटर में कहा गया है, ‘हम यह कंफर्म करते हैं कि लागू रेगुलेशंस के तहत कंपनी सभी तरह की जरूरी सूचनाओं/घोषणाओं से स्टॉक एक्सचेंज को विधिवत रूप से अवगत कराना जारी रखेगी।’ गौरतलब है कि कंपनी के शेयर की कीमतों में एकाएक आए उछाल के बाद ‘बीएसई’ ने 14 मई को ‘एनडीटीवी’ से इसका कारण स्पष्ट करने के लिए कहा था।
टैग्स एनडीटीवी शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई शेयर प्राइस