होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEEL को बड़ी राहत, NCLAT ने खारिज की IDBI बैंक की दिवाला याचिका

ZEEL को बड़ी राहत, NCLAT ने खारिज की IDBI बैंक की दिवाला याचिका

ZEE Entertainment Enterprises Limited (ZEEL) को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्राइब्यूनल (NCLAT) से बड़ी राहत मिली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEEL) को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) से बड़ी राहत मिली है। NCLAT ने IDBI बैंक द्वारा दायर की गई दिवाला याचिका (इनसॉल्वेंसी प्रोसिडिंग्स) को खारिज कर दिया है। यह फैसला उस पहले के आदेश को बरकरार रखता है, जिसमें नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने भी बैंक की याचिका को खारिज कर दिया था।

ZEEL ने इस फैसले की जानकारी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को एक आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। कंपनी ने अपने बयान में कहा, “हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि NCLAT ने NCLT के आदेश को बरकरार रखा है और IDBI बैंक की अपील को खारिज कर दिया है।”

यह मामला अगस्त 2023 से चल रहा था, जब ZEEL ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया था कि IDBI बैंक ने उनके खिलाफ दिवालियापन की कार्रवाई शुरू की है, जिसकी सूचना उन्होंने SEBI के लिस्टिंग नियमों के तहत दी थी।

IDBI बैंक ने ZEE के खिलाफ लगभग 149.60 करोड़ रुपये की वसूली के लिए दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की थी। बैंक का दावा था कि ZEEL ने सिटी नेटवर्क्स को दिए गए ऋणों के लिए Debt Service Reserve Account (DSRA) गारंटी दी थी, और गारंटी के तहत अगर कोई कमी होती है तो उसकी ज़िम्मेदारी ZEE की बनती है।

हालांकि, ZEE ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए ट्रिब्यूनल से यह याचिका पूरी तरह खारिज करने की अपील की थी। कंपनी ने यह भी कहा था कि इस मामले में नोटिस जारी करना भी अनुचित होगा। मई 2023 में NCLT की मुंबई बेंच पहले ही बैंक की याचिका खारिज कर चुकी थी।

अब NCLAT ने भी उस फैसले को सही ठहराते हुए साफ किया है कि IDBI बैंक यदि चाहे तो कोविड-19 मोरेटोरियम अवधि के बाद हुए किसी डिफॉल्ट को आधार बनाकर नई याचिका दाखिल कर सकता है।

इस फैसले को ZEEL के लिए एक बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है, जो मौजूदा कारोबारी चुनौतियों के बीच कंपनी के लिए राहत लेकर आई है। 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है