होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NBDA ने BARC को लिखा लेटर, फिर उठाया न्यूज चैनल्स की रेटिंग्स से जुड़ा ये मुद्दा
NBDA ने BARC को लिखा लेटर, फिर उठाया न्यूज चैनल्स की रेटिंग्स से जुड़ा ये मुद्दा
‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (NBDA) ने देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया को एक पत्र लिखा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन’ (NBDA) ने देश में टेलिविजन दर्शकों की संख्या मापने वाली संस्था ‘ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ (BARC) इंडिया को पत्र लिखकर अनरोल्ड डाटा की व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग की है। अपने पत्र में ‘एनबीडीए’ का कहना है कि बार्क की चार सप्ताह की रोलिंग डेटा कार्यप्रणाली (four week rolling data methodology) काम नहीं कर रही है और सबस्क्राइबर्स के बीच भ्रम पैदा कर रही है।
‘बार्क’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर नकुल चोपड़ा को लिखे गए इस पत्र में ‘एनबीडीए’ के प्रेजिडेंट अविनाश पांडेय ने इस बात पर जोर दिया है कि ‘रोल्ड डाटा’ (rolled data) आपस में भड़काने और प्रतिद्वंद्विता जैसी स्थिति को हवा दे रहा है। इस प्रणाली की कमियों की ओर इशारा करते हुए अविनाश पांडेय का कहना है कि दैनिक आधार पर कंटेंट को मापने और मूल्यांकन करने में यह असमर्थ है। इसने तमाम न्यूज चैनल्स को सही स्टोरी करने से रोक दिया है और इसका परिणाम यह है कि भड़काने वाली स्टोरीज को बढ़ावा मिल रहा है।
इस लेटर में कहा गया है कि एनबीडीए के बोर्ड ने 17 नवंबर 2022 को हुई अपनी मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा की थी। इस बैठक में यह तथ्य सामने आया था कि रोल्ड डाटा न्यूज ब्रॉडकास्टर्स के लिए डाटा को अनुपयोगी व अर्थहीन बना रहा है। ऐसे में बोर्ड ने एक बार फिर बार्क से पुरानी अनरोल्ड डाटा (Unrolled Data) पद्धति पर जल्द से जल्द वापस जाने के लिए कहने का फैसला किया है।
बता दें कि 17 महीने के अंतराल के बाद ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) के आदेश के बाद बार्क ने 17 मार्च से न्यूज रेटिंग्स देना दोबारा शुरू किया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत न्यूज और विशिष्ट वर्ग के लिए रेटिंग्स चार सप्ताह की रोलिंग औसत परिकल्पना (four-week rolling average basis) के आधार पर जारी की जा रही है।
'एनबीडीए' द्वारा 'बार्क' इंडिया को अंग्रेजी में लिखे गए इस लेटर को आप यहां हूबहू पढ़ सकते हैं।
As you are aware BARC India on 15.10.2020 had temporarily suspended the reporting of individual channel ratings for all news channels. BARC Board had earlier decided that its Technical Committee (Tech Comm) would review the existing standards of measuring and reporting the data of News and Special Interest genres, to address their statistical variability and thereby improve their robustness.
BARC also observed that it was after an extensive consultation with stakeholder representatives that BARC had arrived at a statistically sound and effective solution -the Augmented Data Reporting Standards for the News and Special Interest genres.
Since the launch of the BARC Ratings, we have in our various discussions brought to the notice of BARC that the 4 week rolling data reporting methodology is not working for the news genre and it has led to severe confusion among the subscribers. One of the biggest shortfalls of the 4 week rolling data reporting methodology is its inherent inability to measure and evaluate content at a daily level. As a result, the news channels are unable and incapacitated to decide on the right stories which work or which are working and as a counterblast the same is resulting in high supply of war mongering stories and promotion of frivolous and toxic content. Further, no genre-level information is being reported in unrolled data making the data unusable and meaningless for broadcasters. Which is why in all our discussions and representations, we have repeatedly suggested to BARC to get back to the old unrolled reporting regime.
NBDA Board at its meeting held on 17.11.2022 discussed the above matter. In view of the fact that the unrolled data is making the data unusable and meaningless for news broadcasters, the Board has decided to once again convey to BARC to get back to the old unrolled reporting regime, as soon as possible.
टैग्स सूचना-प्रसारण मंत्रालय बार्क एमआईबी नकुल चोपड़ा ब्रॉडकास्टर्स ऑडियंस रिसर्च काउंसिल न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन एनबीडीए टीवी व्युरअरशिप मीजरमेंट सिस्टम