होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पहलगाम आतंकी हमले के बाद NBDA ने चैनलों को एडवाइजरी जारी कर दिए ये सख्त निर्देश
पहलगाम आतंकी हमले के बाद NBDA ने चैनलों को एडवाइजरी जारी कर दिए ये सख्त निर्देश
पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने अपने सभी सदस्य चैनलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद न्यूज़ ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन (NBDA) ने अपने सभी सदस्य चैनलों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस ‘अत्यंत महत्वपूर्ण और गोपनीय’ (Urgent & Confidential) श्रेणी वाली एडवाइजरी में चैनलों से कहा गया है कि वे ऐसे पाकिस्तानी कमेंटेटर्स (टिप्पणीकार) को अपने कार्यक्रमों में आमंत्रित न करें, जो भारत विरोधी विचारों को बढ़ावा देने के लिए जाने जाते हैं।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की चिंता का हवाला देते हुए NBDA ने कहा है कि कुछ चैनल ऐसे पाकिस्तानी पैनलिस्ट्स को मंच दे रहे हैं जो भारत के खिलाफ कथित रूप से "झूठा प्रचार" कर रहे हैं। मंत्रालय ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई है।
NBDA की महासचिव एनी जोसेफ द्वारा हस्ताक्षरित इस एडवाइजरी में कहा गया है, "NBDA के सभी संपादकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कार्यक्रमों में ऐसे पाकिस्तानी पैनलिस्ट्स, वक्ताओं या टिप्पणीकारों को न बुलाएं जो भारत की संप्रभुता, एकता और सुरक्षा के खिलाफ बयान देते हैं या देशविरोधी रुख अपनाते हैं।"
एडवाइजरी में चैनलों के संपादकों और डिजिटल प्रमुखों से विशेष संपादकीय विवेक और जिम्मेदारी बरतने की अपील की गई है ताकि भारत विरोधी आवाजों को टेलीविजन चैनलों या डिजिटल माध्यमों से बढ़ावा न मिले।
NBDA ने यह भी आग्रह किया है कि इस एडवाइजरी को संबंधित सभी संपादकीय टीमों तक पहुंचाया जाए ताकि इसका पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो सके।
टैग्स