काबिलियत और निरंतर मेहनत की मिसाल है नाविका कुमार का यह मुकाम

उनकी खासियत यह है कि वह सिर्फ खबर पढ़ने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी समझ के साथ बहस को दिशा देती हैं।

pankaj sharma by
Published - Tuesday, 07 April, 2026
Last Modified:
Tuesday, 07 April, 2026
Navika Kumar.


भारतीय टीवी पत्रकारिता की दुनिया में कुछ खास नाम ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, समझ और बेबाक अंदाज से अलग पहचान बनाई है और बड़ा मुकाम हासिल किया है। जानी-मानी पत्रकार नाविका कुमार उन्हीं चुनिंदा चेहरों में शामिल हैं, जिनकी पकड़ सिर्फ खबरों तक सीमित नहीं, बल्कि हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में जटिल विषयों को सहज तरीके से रखने में भी है।

करीब तीन दशक के लंबे अनुभव, मजबूत संपादकीय दृष्टि और संतुलित पत्रकारिता के दम पर उन्होंने न सिर्फ एक सफल एंकर के रूप में पहचान बनाई, बल्कि अब मीडिया इंडस्ट्री में शीर्ष नेतृत्व स्तर तक भी पहुंच गई हैं। ऐसे समय में जब महिला पत्रकारों की संख्या ऊंचे संपादकीय पदों पर अभी भी सीमित है, नाविका कुमार का यह मुकाम उनकी काबिलियत और निरंतर मेहनत की कहानी कहता है।

उनकी खासियत यह है कि वह सिर्फ खबर पढ़ने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी समझ के साथ बहस को दिशा देती हैं। यही वजह है कि वह एक एंकर के साथ-साथ एक मजबूत संपादकीय चेहरा भी मानी जाती हैं। नाविका उन चुनिंदा एडिटोरियल लीडर्स में से हैं, जिन्होंने हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में नेतृत्व किया है और दोनों में एंकरिंग भी की है।

बता दें कि देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स समूह’ (Times Group) ने पिछले दिनों ही अपने संपादकीय ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए नाविका कुमार को ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नियुक्त किया है। इस भूमिका में वह पूरे समूह के एडिटोरियल ऑपरेशंस को दिशा देंगी और कंटेंट की रणनीति तय करेंगी।

नई जिम्मेदारी के साथ वह समूह के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) पर अपना प्राइम टाइम शो जारी रखेंगी। साथ ही, एक नया पॉडकास्ट शुरू करने के अलावा वह ग्रुप की एडिटोरियल टीम को मार्गदर्शन भी देंगी।

नाविका कुमार ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी। करीब डेढ़ दशक प्रिंट में काम करने के बाद वर्ष 2005 में उन्होंने टीवी न्यूज की दुनिया में कदम रखा। टीवी में उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर एडिटिंग और फिर प्राइम टाइम एंकर तक का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ खुद को बदला, बल्कि बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ भी तालमेल बैठाया।

उनका मानना है कि आज के दौर में सिर्फ ‘न्यूज’ देना काफी नहीं है, बल्कि दर्शकों को संदर्भ, विश्लेषण और संतुलन देना भी उतना ही जरूरी है। यही सोच उनकी पत्रकारिता में साफ दिखाई देती है।

नाविका कुमार की पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत उनका संतुलित दृष्टिकोण है। वह मानती हैं कि टीवी अब सिर्फ हेडलाइंस का माध्यम नहीं, बल्कि दर्शकों को गहराई और परिप्रेक्ष्य देने का प्लेटफॉर्म है।

हिंदी और अंग्रेजी दोनों न्यूज रूम को संभालने को लेकर भी उनका नजरिया साफ है—सीखना कभी नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने खुद लगातार अभ्यास और अनुभव के जरिए दोनों भाषाओं में मजबूत पकड़ बनाई है।

नाविका कुमार का ग्रुप एडिटर-इन-चीफ बनना सिर्फ एक प्रमोशन नहीं, बल्कि भारतीय मीडिया में महिला नेतृत्व की बढ़ती ताकत का संकेत भी है।

यह उपलब्धि बताती है कि अगर दृष्टि स्पष्ट हो, मेहनत लगातार हो और सीखने की भूख बनी रहे, तो किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।

नाविका कुमार की यह यात्रा न सिर्फ पत्रकारिता की कहानी है, बल्कि उन तमाम युवाओं—खासतौर पर महिला पत्रकारों—के लिए प्रेरणा है, जो इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

शुचि सूरी बनीं महिंद्रा के ऑटोमोटिव बिजनेस की चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुचि सूरी को ऑटोमोटिव बिजनेस का चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। वह अप्रैल 2027 से नई जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्हें दो दशक से अधिक अनुभव है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 11 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 11 November, 2026
brandmarketing

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने ऑटोमोटिव बिजनेस के लिए शुचि सूरी (Shuchi Suri) को चीफ सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। कंपनी ने नियामकीय फाइलिंग के जरिए इस नियुक्ति की जानकारी दी है।

फिलहाल महिंद्रा एक्सपीरियंस की एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत सूरी 1 अप्रैल 2027 से नई जिम्मेदारी संभालेंगी। वह ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट आर. वेलुसामी (R. Velusamy) को रिपोर्ट करेंगी।

सूरी मई 2026 में महिंद्रा ग्रुप से जुड़ी थीं। उन्हें दो दशक से अधिक का अनुभव है। महिंद्रा में शामिल होने से पहले उन्होंने यूनिलीवर (Unilever) में भारत, एशिया-पैसिफिक और वैश्विक बाजारों में कई नेतृत्वकारी पदों पर काम किया।

यूनिलीवर के साथ उनका वैश्विक करियर 22 वर्षों का रहा है। इस दौरान उन्होंने भारत, एशिया-पैसिफिक क्षेत्र और ब्रिटेन स्थित कंपनी के ग्लोबल हेडक्वार्टर में विभिन्न नेतृत्वकारी जिम्मेदारियां संभालीं। उनकी पिछली जिम्मेदारी होमकेयर बिजनेस की ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट के रूप में थी।

शुचि सूरी को ब्रांड रणनीति, उपभोक्ता वर्गीकरण, पोर्टफोलियो ट्रांसफॉर्मेशन, प्रीमियम इनोवेशन और डिजिटल-फर्स्ट मार्केटिंग पार्टनरशिप के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

HSBC में नेहा घई को मिली नई जिम्मेदारी : बनीं डायरेक्टर – ग्लोबल प्राइवेट बैंक

नेहा घई ने HSBC प्राइवेट बैंक में डायरेक्टर, ग्लोबल प्राइवेट बैंक की नई जिम्मेदारी संभाली है। वह 2007 से HSBC के साथ जुड़ी हैं और कई वरिष्ठ पदों पर काम कर चुकी हैं।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 11 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 11 November, 2026
nehaghai

नेहा घई (Neha Ghai) ने एचएसबीसी प्राइवेट बैंक (HSBC Private Bank) में डायरेक्टर, ग्लोबल प्राइवेट बैंक के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने लिंक्डइन (LinkedIn) पर इसकी जानकारी साझा की।

घई पिछले 19 साल से अधिक समय से एचएसबीसी के साथ जुड़ी हुई हैं। उन्होंने 2007 में बैंक में प्रीमियर वेल्थ रिलेशनशिप मैनेजर – नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) पोर्टफोलियो के रूप में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने संगठन में कई वरिष्ठ पदों पर काम किया।

इससे पहले वह एचएसबीसी इंटरनेशनल वेल्थ एंड पर्सनल बैंकिंग के मेना (MENA) क्षेत्र में हेड ऑफ इंटरनेशनल हब की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

अपने करियर के शुरुआती दौर में घई मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) और डॉने डे एवी सिक्योरिटीज (Dawnay Day AV Securities) के साथ भी काम कर चुकी हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पंकज मदान बने WOI Media के हेड-मार्केटिंग एंड पार्टनरशिप्स

WION में मदान मार्केटिंग, ब्रांड रणनीति और रणनीतिक साझेदारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके साथ ही वह स्टेकहोल्डर्स के साथ जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में भी काम करेंगे।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 11 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 11 November, 2026
pankajmadan

पंकज मदान (Pankaj Madaan) को डब्ल्यूओआई मीडिया (WOI Media) में हेड-मार्केटिंग एंड पार्टनरशिप्स नियुक्त किया गया है। उनकी लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल पर इस नियुक्ति की जानकारी अपडेट की गई है। उन्होंने इस साल अक्टूबर में नई जिम्मेदारी संभाली।

WION में मदान मार्केटिंग, ब्रांड रणनीति और रणनीतिक साझेदारियों का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके साथ ही वह स्टेकहोल्डर्स के साथ जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में भी काम करेंगे।

WOI India से जुड़ने से पहले मदान रनप्लेगो (RunPlayGo), टेक्नो मोबाइल इंडिया (TECNO Mobile India), ट्रांस्शन (Transsion) और डेटाविंड इंक. (DataWind Inc.) के साथ काम कर चुके हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘द प्रिंट’ से अलग हुए डिफेंस और डिप्लोमेसी एडिटर स्नेहेश एलेक्स फिलिप

वह यहां करीब आठ साल से जुड़े हुए थे और डिफेंस एवं डिप्लोमेसी एडिटर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर संस्थान से अलग होने की जानकारी साझा की।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 11 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 11 November, 2026
Snehesh Alex

वरिष्ठ पत्रकार स्नेहेश एलेक्स फिलिप (Snehesh Alex Philip) न्यूज वेबसाइट ‘द प्रिंट’ (The Print) से अलग हो गए हैं। वह यहां करीब आठ साल से जुड़े हुए थे और डिफेंस एवं डिप्लोमेसी एडिटर के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए संस्थान से अलग होने की जानकारी साझा की।

अपने विदाई संदेश में स्नेहेश एलेक्स फिलिप ने The Print के संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ शेखर गुप्ता का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने शेखर गुप्ता को अपना मेंटर बताते हुए लिखा कि वह हमेशा ऐसे संपादक के रूप में याद रहेंगे, जो रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझते हैं, बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करते हैं और किसी को भी अपने काम से संतुष्ट होकर रुकने नहीं देते। इसके साथ ही उन्होंने अपने सहकर्मियों, आलोचकों और समर्थकों का भी धन्यवाद किया। उनका कहना था कि इन सभी ने उनके काम को और बेहतर बनाने में मदद की।

स्नेहेश एलेक्स फिलिप ने 26 दिसंबर 2018 को The Print में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर पर अपनी पारी शुरू की थी। बाद में उन्होंने संस्थान में डिफेंस और विदेश मामलों की कवरेज की जिम्मेदारी संभाली। वह The Print की सैन्य और सुरक्षा मामलों पर आधारित वीडियो सीरीज 'DefenceScope' के होस्ट भी रहे।

ThePrint से पहले स्नेहेश एलेक्स फिलिप रिपब्लिक (Republic) में स्ट्रैटेजिक अफेयर्स के डिप्टी एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने करीब एक दशक तक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2013 में उन्हें PTI की ओर से इस्लामाबाद में संवाददाता के तौर पर नियुक्त किया गया था।

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत द न्यू इंडियन एक्सप्रेस (The New Indian Express) से की थी, जहां उन्होंने सब-एडिटर और रिपोर्टर के तौर पर काम किया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के एडिटोरियल नेतृत्व में बदलाव, रवि शंकर को एडिटर की कमान

किरण प्रकाश एमएस को एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी, दोनों नियुक्तियों की घोषणा चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार सोनथालिया ने की

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 11 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 11 November, 2026
Ravi Shankar

अंग्रेजी अखबार द न्यू इंडियन एक्सप्रेस (The New Indian Express) ने अपने संपादकीय नेतृत्व में बदलाव करते हुए रवि शंकर को एडिटर और किरण प्रकाश एमएस (Kiran Prakash MS) को एग्जिक्यूटिव एडिटर नियुक्त किया है। ये नियुक्तियां अखबार और इसके संडे एडिशन के लिए की गई हैं।

दोनों नियुक्तियों की घोषणा संस्थान के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार सोनथालिया (Manoj Kumar Sonthalia) ने की है। दोनों संपादकों ने तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

रवि शंकर पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के साथ जुड़े हुए हैं। हाल ही में वह अखबार में कंसल्टिंग एडिटर–संडे मैगजीन के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, किरण प्रकाश एमएस भी एक दशक से अधिक समय से इस संस्थान का हिस्सा हैं। इससे पहले वह केरल में रेजिडेंट एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Havas Media Network में बड़ा बदलाव, Carey Loh बने सिंगापुर के नए CEO

ग्लोबल मीडिया एजेंसी नेटवर्क Havas Media Network ने अपनी सिंगापुर ऑपरेशंस की कमान कैरी लोह (Carey Loh) को सौंपी है। उन्हें कंपनी का नया CEO नियुक्त किया गया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Wednesday, 11 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 11 November, 2026
Havas878

ग्लोबल मीडिया एजेंसी नेटवर्क Havas Media Network ने अपनी सिंगापुर ऑपरेशंस की कमान कैरी लोह (Carey Loh) को सौंपी है। उन्हें कंपनी का नया CEO नियुक्त किया गया है। वह पंकज नायक की जगह लेंगे, जिन्होंने दूसरी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को निभाने के लिए इस पद से हटने का फैसला किया है।

कैरी लोह इससे पहले मई 2025 से WPP Media Singapore में क्लाइंट प्रेजिडेंट के तौर पर काम कर रहे थे। इससे पहले दिसंबर 2024 से मई 2025 तक वह GroupM Singapore में भी इसी पद पर रहे थे।

Loh को मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने सात साल से ज्यादा समय Mindshare Singapore में बिताया है। यहां जनवरी 2021 से नवंबर 2024 तक उन्होंने मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले वह मैनेजिंग पार्टनर, क्लाइंट लीडरशिप के पद पर भी काम कर चुके हैं।

MEC, Microsoft और Havas में भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां

Mindshare से पहले कैरी लोह ने हॉन्गकॉन्ग और चीन में MEC के साथ कई अहम पदों पर काम किया। वह हॉन्गकॉन्ग में  मैनेजिंग पार्टनर और क्लाइंट लीड रहे, जबकि संघाई में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली।

इसके अलावा, Beijing में रहते हुए उन्होंने चीन में Microsoft के ग्लोबल ऐडवर्टाइजिंग और मीडिया कारोबार का नेतृत्व किया।

अपने करियर की शुरुआत में कैरी लोह मई से दिसंबर 2009 तक Beijing में Havas Media Group के डिजिटल के हेड भी रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने Starcom Media और Euro RSCG में भी डिजिटल से जुड़ी नेतृत्वकारी जिम्मेदारियां निभाई हैं।

क्लाइंट पार्टनरशिप और इनोवेशन पर रहेगा फोकस

नई जिम्मेदारी में कैरी लोह, Havas India, Southeast Asia और North Asia के ग्रुप सीईओ राणा बरुआ को रिपोर्ट करेंगे। उनकी प्राथमिकता सिंगापुर में नेटवर्क की मीडिया क्षमताओं को मजबूत करना, क्लाइंट पार्टनरशिप बढ़ाना, इनोवेशन को गति देना और बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम तैयार करना होगा।

अपनी नियुक्ति पर कैरी लोह ने कहा कि सिंगापुर एक तेजी से बदलता हुआ बाजार है। यहां कंपनियां ग्राहकों से जुड़ने, टेक्नोलॉजी अपनाने और कारोबार को आगे बढ़ाने के नए तरीकों पर काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सही टैलेंट, डेटा, टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी को एक साथ लाकर क्लाइंट्स को अपने ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने और कारोबार में अच्छे नतीजे हासिल करने में मदद की जा सकती है।

Rana Barua ने सिंगापुर को बताया अहम ग्रोथ मार्केट

Havas India, Southeast Asia और North Asia के Group CEO Rana Barua ने कहा कि सिंगापुर एशिया में Havas Media Network के लिए एक अहम ग्रोथ मार्केट है। यह कंपनी की 'Growth, powered by desire' रणनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि कंपनी सिंगापुर में Havas Play, CSA और Havas Market जैसी अपनी प्रमुख क्षमताओं का विस्तार जारी रखेगी। इसका मकसद मीडिया कारोबार को अधिक मजबूत और एकीकृत बनाना है, ताकि क्लाइंट्स को बेहतर समाधान दिए जा सकें।

जनवरी 2025 में Havas से जुड़े थे पंकज नायक

पंकज नायक जनवरी 2025 में Havas Media Network से जुड़े थे। उन्हें सिंगापुर ऑपरेशंस का सीईओ और Southeast Asia का प्रेजिडेंट बनाया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नेटवर्क की क्षमताओं को मजबूत करने, लीडरशिप टीम तैयार करने और नए कारोबार को बढ़ाने पर काम किया।

पंकज नायक के मुताबिक, उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर नई नियुक्तियों के साथ Havas Market और CSA की शुरुआत की। इससे सोशल और इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और डेटा जैसे क्षेत्रों में एजेंसी की क्षमताओं का विस्तार हुआ।

उनके कार्यकाल में Havas Media Singapore को कई नए क्लाइंट्स भी मिले। इनमें Puma Southeast Asia और Vincar शामिल हैं। इसके अलावा Direct Asia Insurance के साथ कंपनी की साझेदारी का विस्तार हुआ और इसमें Budget Direct को भी शामिल किया गया। Havas Play की टीम में बदलाव के बाद एजेंसी को CAAS/SAA और Paradox Hotels जैसे नए क्लाइंट्स भी मिले।

पंकज नायक ने कहा कि अब सही लीडरशिप टीम तैयार होने के बाद उनके लिए अगली चुनौती की ओर बढ़ने का समय है। उन्होंने बताया कि वह सिंगापुर मुख्यालय वाली एक कमर्शियल एक्सपेंशन और ग्रोथ कंसल्टेंसी के साथ साझेदारी को लेकर बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, 2027 में अपनी अगली पारी शुरू करने से पहले वह कुछ समय आराम करना चाहते हैं।

पंकज नायक इससे पहले अप्रैल 2022 से दिसंबर 2024 तक dentsu Singapore में Media Group में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर थे। इससे पहले वह OMD APAC में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और Omnicom Media Group में कई रीजनल लीडरशिप के पदों पर काम कर चुके हैं।

एशिया-पैसिफिक में भी जारी हैं लीडरशिप बदलाव

Havas के एशिया-पैसिफिक कारोबार में हाल के समय में कई बड़े नेतृत्व बदलाव हुए हैं। सिंगापुर में अप्रैल में Havas Media Network ने टेरेसा गोह (Teresa Goh) को Havas Play Singapore का जनरल मैनेजर नियुक्त किया था। उन्होंने Kenny Yap की जगह ली थी।

वहीं, हॉन्गकॉन्ग में सितंबर में चार्ली क्लाक (Charlie Clack) को मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया था। उन्होंने Andrew Cawte की जगह ली, जो एजेंसी के साथ 11 साल बिताने के बाद रिटायर हुए। 

 

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

AGM में देरी पर SAB Events को ROC से मिली राहत, मिला अतिरिक्त समय

कंपनी ने बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) ने उसकी ओर से दाखिल आवेदन को मंजूरी देते हुए यह समय बढ़ाया है।

Vikas Saxena by
Published - Wednesday, 11 November, 2026
Last Modified:
Wednesday, 11 November, 2026
SavEvents541

मीडिया कंपनी SAB Events & Governance Now Media Limited को वित्त वर्ष 2025-26 की सालाना आम बैठक (AGM) आयोजित करने के लिए 2 महीने और 10 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। कंपनी ने 10 नवंबर 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) ने उसकी ओर से दाखिल आवेदन को मंजूरी देते हुए यह समय बढ़ाया है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 31 मार्च 2026 को समाप्त होने के बाद अपनी AGM आयोजित करने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसके लिए कंपनी ने कंपनीज एक्ट, 2013 की धारा 96(1) के तहत ROC के पास आवेदन किया था। कंपनी ने इस संबंध में 19 अक्टूबर 2026 को भी स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी थी।

ROC की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक, कंपनी को AGM आयोजित करने के लिए 2 महीने और 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत दी गई है। इससे पहले कंपनी की AGM आयोजित करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 थी।

बोर्ड की मंजूरी के बाद तय होगी AGM की तारीख

कंपनी ने बताया कि अब वह ROC की ओर से दी गई अतिरिक्त समय-सीमा के भीतर वित्त वर्ष 2025-26 की AGM आयोजित करेगी। बैठक की तारीख कंपनी के बोर्ड की मंजूरी के बाद तय की जाएगी और इसकी जानकारी उचित समय पर स्टॉक एक्सचेंजों को दी जाएगी।

ROC ने अपने आदेश में कंपनी को भविष्य में कंपनीज एक्ट, 2013 के प्रावधानों का समय पर पालन करने की सलाह भी दी है।

SAB Events & Governance Now Media Limited की ओर से यह जानकारी कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाशनाथ मार्कंड अधिकारी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी है।  

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

JioStar से Paytm पहुंचे सप्तर्षि मंडल, संभालेंगे जनरल मैनेजर-वेस्ट की जिम्मेदारी

उनका JioStar के साथ करीब एक साल का कार्यकाल रहा। इससे पहले वह Viacom18 के साथ भी जुड़े हुए थे।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 10 November, 2026
Last Modified:
Tuesday, 10 November, 2026
Saptarshi Mandal

 मीडिया और विज्ञापन जगत से जुड़े सप्तर्षि मंडल (Saptarshi Mandal) ने जियोस्टार (JioStar) से विदाई लेकर पेटीएम (Paytm) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने Paytm में जनरल मैनेजर-वेस्ट (General Manager-West) के पद पर जॉइन किया है। इसकी जानकारी उन्होंने लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए साझा की है।

अपने लिंक्डइन पोस्ट में सप्तर्षि मंडल ने JioStar Sports के साथ अपने सफर को सीखने, अच्छे रिश्ते बनाने और यादगार अनुभवों से भरा बताया। उन्होंने Paytm Ads के साथ नई शुरुआत को लेकर खुशी जताई। साथ ही कहा कि नई भूमिका में वह कारोबार को आगे बढ़ाने और बेहतर एंगेजमेंट सॉल्यूशंस पर काम करेंगे।

Paytm से पहले सप्तर्षि मंडल JioStar में एसोसिएट डायरेक्टर- ऐड सेल्स डिजिटल एंड LTV, JioStar Sports के पद पर कार्यरत थे। उनका JioStar के साथ करीब एक साल का कार्यकाल रहा। इससे पहले वह Viacom18 के साथ भी जुड़े हुए थे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

द इंडियन एक्सप्रेस के बाद अब एसोसिएटेड प्रेस से जुड़ीं प्रशांति त्यागी

वह यहां मल्टीप्लेटफॉर्म प्रोड्यूसर (Multiplatform Producer) के पद पर जुड़ी हैं। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 10 November, 2026
Last Modified:
Tuesday, 10 November, 2026
Prashanti Tyagi

पत्रकार प्रशांति त्यागी ने अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस (The Associated Press) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। वह यहां मल्टीप्लेटफॉर्म प्रोड्यूसर (Multiplatform Producer) के पद पर जुड़ी हैं। उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की।

अपनी नई भूमिका को लेकर प्रशांति त्यागी ने लिंक्डइन पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह एसोसिएटेड प्रेस के ग्लोबल वीडियो प्रोडक्शन के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी हैं। उन्होंने इसे अपने करियर का एक बड़ा अवसर बताते हुए इस सफर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार भी जताया।

एसोसिएटेड प्रेस से जुड़ने से पहले प्रशांति त्यागी द इंडियन एक्सप्रेस में प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही थीं। इसके अलावा वह एनडीटीवी प्राइम टाइम और मोजो स्टोरी के लिए भी कंटेंट प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

Tata Play के एमडी हरित नागपाल हुए रिटायर, कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे

कंपनी में करीब 16 साल का लंबा सफर पूरा करने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ी है। उनका रिटायरमेंट 2 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गया है।

Samachar4media Bureau by
Published - Tuesday, 10 November, 2026
Last Modified:
Tuesday, 10 November, 2026
Harit Nagpal

मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा प्ले (Tata Play) के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) हरित नागपाल ने 65 वर्ष की उम्र में अपने पद से रिटायरमेंट ले लिया है। कंपनी में करीब 16 साल का लंबा सफर पूरा करने के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी छोड़ी है। हालांकि, वह कंपनी में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के सदस्य के तौर पर जुड़े रहेंगे।

उनका रिटायरमेंट 2 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गया है। टाटा समूह की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के लिए निर्धारित रिटायरमेंट पॉलिसी के तहत उन्होंने यह कदम उठाया है।

हरित नागपाल अगस्त 2010 में टाटा स्काई (Tata Sky) से जुड़े थे। उस समय कंपनी इसी नाम से जानी जाती थी। उन्होंने विक्रम कौशिक की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी। विक्रम कौशिक ने 2004 में कंपनी की शुरुआत के समय से इसका नेतृत्व किया था और उसी साल के अंत में रिटायर हो गए थे।

हरित नागपाल को टेलीकॉम, रिटेल और कंज्यूमर बिजनेस के क्षेत्र में काम करने का व्यापक अनुभव रहा है। टाटा स्काई से जुड़ने से पहले हरित नागपाल वोडाफोन (Vodafone) में ग्रुप मार्केटिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वह शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop), पेप्सी (Pepsi), मैरिको (Marico) और लैक्मे (Lakme) जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में भी काम कर चुके हैं।

हरित नागपाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली स्थित फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS) से एमबीए भी किया है। वह डीटीएच ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने नियामकीय और व्यावसायिक बदलावों के बीच डीटीएच सेक्टर के हितों का प्रतिनिधित्व किया।

हरित नागपाल के कार्यकाल में कंपनी ने अपनी पहचान को केवल सैटेलाइट टेलीविजन सेवा प्रदाता तक सीमित नहीं रखा। टाटा स्काई से टाटा प्ले (Tata Play) में बदलाव इसी रणनीति का हिस्सा था। इसके जरिए कंपनी ने खुद को केवल डीटीएच कनेक्शन उपलब्ध कराने वाली कंपनी के बजाय एक व्यापक एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने की दिशा में कदम बढ़ाया।

कंपनी ने ब्रॉडबैंड और ओटीटी एग्रीगेशन के क्षेत्र में भी विस्तार किया। इसका उद्देश्य पारंपरिक टेलीविजन सेवाओं को इंटरनेट आधारित सेवाओं के साथ जोड़ना था।  

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए