होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘नेटवर्क18’ ने नवीन माथुर को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
‘नेटवर्क18’ ने नवीन माथुर को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी
नवीन माथुर इससे पहले ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) में कार्यरत थे, जहां वह हेड (International Revenue Strategy, Publisher Partnerships & Strategic Alliances) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘नेटवर्क18’ (Network18) ने नवीन माथुर को हेड (इंटरनेशनल सेल्स) के पद पर नियुक्त किया है। नवीन माथुर इससे पहले ‘टाइम्स इंटरनेट’ (Times Internet) में कार्यरत थे, जहां वह हेड (International Revenue Strategy, Publisher Partnerships & Strategic Alliances) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
कंपनी की ओर से जारी एक इंटरनल मीमो में कहा गया है कि ‘नेटवर्क18’ में नवीन माथुर सभी प्लेटफार्मों पर अंतर्राष्ट्रीय राजस्व (International Revenue) से जुड़ी पहलों का नेतृत्व करेंगे और वर्टिकल की मजबूत ग्रोथ के लिए जिम्मेदार होंगे।
रेवेन्यू बढ़ाने के लिए वह क्लस्टर सीईओ के साथ मिलकर काम करेंगे। वह नेटवर्क के नोएडा/गुरुग्राम कार्यालय से काम करेंगे और नेटवर्क18 की मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय सेल्स टीम उनके साथ जुड़ेगी।
बता दें कि नवीन माथुर को मीडिया, इंटरनेशनल बिजनेस, अलायंस एंड ग्लोबल बीपीओ ऑपरेशंस में काम करने का 23 साल से ज्यादा का अनुभव है। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट नवीन माथुर ने ‘ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन’ (AIMA) से एमबीए किया है। इसके अलावा उन्होंने सेल्स और मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा भी किया है।
टैग्स नेटवर्क18 टाइम्स इंटरनेट नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट नवीन माथुर