होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के लिए 1 लाख व 51000 का राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार
पत्रकारों के लिए 1 लाख व 51000 का राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार
कार्यक्रम में देश भर से बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी जुटेंगे, दो राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कारों के तहत एक लाख 11 हजार और 51 हजार रुपए भी दिए जाएंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वहीं, वरिष्ठ पत्रकार स्व.अरविंद जी काशिव की स्मृति में 'कबीर भाव पत्रकारिता सम्मान' शुरू किया जाएगा। इस पुरस्कार से प्रदेश के अति सक्रिय पत्रकार को सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार के साथ सम्मान स्वरूप 51 हजार रुपए भी दिए जाएंगे।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के अनुसार, समारोह में मध्यप्रदेश समेत लगभग 15 राज्यों के 2000 पत्रकार साथियों को 'एक्सीलेंट जर्नलिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत शील्ड, स्पेशल गोल्ड मेडल तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में सक्रिय व विशिष्ट शैली की ईमानदार और साहसिक पत्रकारिता के लिए समर्पित 40 पत्रकारों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
टैग्स नेशनल मेगा मीडिया अवार्ड सेरेमनी राष्ट्रीय महा संवाद राष्ट्रीय अलंकरण महासमारोह राजेंद्र माथुर