होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Google में इस बड़े पद से नंदीता सेठ ने दिया इस्तीफा, यहां शुरू करेंगी नई पारी
Google में इस बड़े पद से नंदीता सेठ ने दिया इस्तीफा, यहां शुरू करेंगी नई पारी
‘गूगल‘ (Google) की ग्लोबल हेड (Product Strategy, Media Platforms) नंदीता सेठ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
‘गूगल‘ (Google) की ग्लोबल हेड (Product Strategy, Media Platforms) नंदीता सेठ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह शॉर्ट वीडियो ऐप ‘टिकटॉक’ (TikTok) जॉइन करने जा रही हैं। वह जुलाई में न्यूयॉर्क में ‘टिकटॉक’ जॉइन करेंगी। इस बात की जानकारी नंदीता ने एक लिंक्डइन पोस्ट में दी है।
बता दें कि नंदीता करीब सात साल से ‘गूगल‘ से जुड़ी हुई थीं। उन्होंने वर्ष 2014 में बतौर ग्लोबल प्रॉडक्ट स्ट्रैटेजी एंड कॉमर्सिलाइजेशन लीड इस कंपनी को जॉइन किया था। वर्ष 2017 में उन्हें ग्लोबल प्रॉडक्ट स्ट्रैटेजी एंड कॉमर्सिलाइजेशन टीम लीड और फिर 2018 में ग्लोबल हेड ऑफ प्रॉडक्ट स्ट्रैटेजी, मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
सेठ को प्रॉडक्ट स्ट्रैटेजिक, मार्केटर और टीम लीड के रूप में काम करने का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएट नंदीता ने कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए (फाइनेंस एंड स्ट्रैटेजी) की पढ़ाई की है। उन्होंने भारत में अपना कैरियर ‘ernst & young’ के साथ बतौर Analyst, Transaction Advisory Services (M&A) किया था। तमाम देशों में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वह अब ‘टिकटॉक’ के साथ नई पारी शुरू करने जा रही हैं।
टैग्स गूगल टिकटॉक नंदीता सेठ