होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नंदन श्रीनाथ की ENIL में हुई वापसी, अब मिली यह जिम्मेदारी
नंदन श्रीनाथ की ENIL में हुई वापसी, अब मिली यह जिम्मेदारी
नंदन श्रीनाथ इससे पहले बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) में डायरेक्टर (Respons) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
एफएम रेडियो चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) की संचालक कंपनी ‘एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड’ (ENIL) में नंदन श्रीनाथ को एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया है। श्रीनाथ इससे पहले बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) में डायरेक्टर (Respons) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
नई भूमिका में श्रीनाथ ‘ENIL’के एमडी और सीईओ प्रशांत पांडेय को रिपोर्ट करेंगे। यहां वह मार्केटिंग, क्रिएटिव सर्विसेज, डिजिटल और इंटरनेशनल बिजनेस के रणनीतिक कार्यों (strategic functions) का प्रबंधन करेंगे।
‘ENIL’ के साथ श्रीनाथ की यह दूसरी पारी है। अपनी पहली पारी में वह ‘ENIL’ में बतौर सीओओ अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें मीडिया और एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर्स में मार्केटिंग, सेल्स और जनरल मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएट श्रीनाथ ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी से एमबीए की पढ़ाई की है।
टैग्स रेडियो मिर्ची बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड बीसीसीएल एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड नंदन श्रीनाथ