होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब CNN में छंटनी की कवायद, कंपनी ने एंप्लॉयीज को मेल लिखकर कही ये बात

अब CNN में छंटनी की कवायद, कंपनी ने एंप्लॉयीज को मेल लिखकर कही ये बात

पिछले कुछ दिनों में ‘मेटा’ और ‘ट्विटर’ से भी बड़े पैमाने पर एंप्लॉयीज को निकाले जाने की खबरें सामने आई थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज टेक कंपनियों में छंटनी के बीच दुनिया भर से मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी छंटनी की खबरें आने लगी हैं। ऐसी ही एक खबर मल्टीनेशनल केबल न्यूज चैनल ‘सीएनएन’ (CNN) से आई है, जहां छंटनी की कवायद शुरू हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने बुधवार को अपने एंप्लॉयीज को यह जानकारी दी है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि इस कवायद का असर न्यूज नेटवर्क में कार्यरत सैकड़ों एंप्लॉयीज की नौकरी पर पड़ सकता है।

कंपनी के अनुसार पिछले वर्षों में यह सबसे बड़ी छंटनी है। जिन लोगों की छंटनी की जानी है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से अथवा जूम मीटिंग के जरिये गुरुवार से सूचित करना शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि जो लोग 2022 में बोनस के लिए पात्र हैं, छंटनी के बावजूद उन्हें वह दिया जाएगा।

कंपनी के सीईओ क्रिस लिक्ट (Chris Licht) की ओर से जारी इस मेल में कहा गया है, ‘हमारे एंप्लॉयीज संस्थान का दिल और आत्मा हैं। सीएनएन के लिए टीम के किसी भी सदस्य को अलविदा कहना बेहद मुश्किल है। मैंने हाल में इस प्रक्रिया को एक धक्के के रूप में वर्णित किया है, क्योंकि मैं जानता हूं कि इस तरह का फैसला हम सभी को कैसा लगता है।’

क्रिस लिक्ट के अनुसार, ‘मुझे पता है कि ये बदलाव छंटनी वाली लिस्ट में शामिल और टीम में बने रहने वाले साथियों दोनों को प्रभावित करते हैं। हमारे पास आपके सपोर्ट के लिए कई संसाधन हैं। मैं कल अपने दूसरे ईमेल में इन संसाधनों का लिंक शामिल करूंगा।’

बता दें कि सीएनएन में इससे पहले वर्ष 2018 में छंटनी हुई थी, जब कंपनी ने अपने डिजिटल बिजनेस का पुनर्गठन किया था, उस समय 50 एंप्लॉयीज को अपनी नौकरी खोनी पड़ी थी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में ‘मेटा’ और ‘ट्विटर’ में बड़े पैमाने पर एंप्लॉयीज को निकाले जाने की खबरें सामने आई थीं। ट्विटर में करीब 50 प्रतिशत एंप्लॉयीज को पिंक स्लिप दी गई है। इसके अलावा मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी पिछले दिनों वैश्विक स्तर पर करीब 11000 एंप्लॉयीज को नौकरी से निकाले जाने की बात कही थी।

टैग्स छंटनी सीएनएन क्रिस लिक्ट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है