होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ऑटो में जा रहे न्यूज एजेंसी के पत्रकार के साथ हो गई ये वारदात
ऑटो में जा रहे न्यूज एजेंसी के पत्रकार के साथ हो गई ये वारदात
पुलिस ने मामला दर्ज कर मोटरसाइकिल सवार तीनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
दक्षिणी दिल्ली में ऑटो सवार एक पत्रकार के साथ मोबाइल झपटमारी का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर झपटमारों की तलाश शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक न्यूज एजेंसी में पत्रकार कुणाल दत्त मंगलावार की शाम मोदी मिल फ्लाईओवर पर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाश उनका मोबाइल छीनकर भाग गए।
पीड़ित पत्रकार ने इस बात की शिकायत न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में की, जिसके बाद देर रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। तीनों बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलॉन्स का सहारा भी ले रही है।
टैग्स मोबाइल झपटमारी अपराध कुणाल दत्त