होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, दिवाली के दिन क्यों हुई इस महिला पत्रकार से बदसलूकी
जानें, दिवाली के दिन क्यों हुई इस महिला पत्रकार से बदसलूकी
महिला पत्रकार ने अपने साथ हुई घटना का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लंदन में ब्रिटिश पत्रकार केटी हॉपकिंस के साथ पाकिस्तानी समर्थकों द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। यह ब्रिटिश पत्रकार लंदन में दिवाली के दिन भारत विरोधी प्रदर्शन के दौरान जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर भारत का समर्थन कर रही थीं।
ब्रिटिश पत्रकार का कहना है कि वह वहां भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना समर्थन जताने के लिए गई थीं। हॉपकिंस का आरोप है कि इस दौरान पाकिस्तानी समर्थकों ने उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया। केटी ने इस घटना का विडियो भी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
वहीं, एक अन्य ट्वीट में केटी का कहना है, ‘यह दुखद है कि पाकिस्तानियों को दिवाली पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी गई है।’ केटी ने कहा कि संजीदा ब्रिटिश नागरिक पीएम मोदी और शांतिपूर्व भारतीय प्रवासियों के साथ हैं।
A Pakistani Muslim mob in London allowed to protest on the religious festival of #Diwali2019
— Katie Hopkins (@KTHopkins) October 27, 2019
I went along to show my support for the peaceful Indian diaspora & #Modi
This was the treatment I faced
WATCH pic.twitter.com/96oA2Nb3Ns
अपने एक ट्वीट में हॉपकिंस ने भारतीय प्रवासियों को दिवाली की बधाई भी देते हुए कहा है, ‘ब्रिटेन में हमारे प्यारे भारतीयों को दिवाली 2019 की बधाई। मैं आपके साथ खड़ी हूं।'
A very #HappyDiwali2019 to our lovely Indian friends in Britain and around the world.
— Katie Hopkins (@KTHopkins) October 27, 2019
I stand with you. Not just in words.... more from me later today xx pic.twitter.com/LtGLhrpL7N
टैग्स जम्मू-कश्मीर पत्रकार से बदसलूकी ब्रिटिश पत्रकार केटी हॉपकिंस