होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कवरेज के लिए पहुंचीं पत्रकार मौसमी सिंह के साथ हुआ ये सलूक, देखें विडियो

कवरेज के लिए पहुंचीं पत्रकार मौसमी सिंह के साथ हुआ ये सलूक, देखें विडियो

श्रीनगर एयरपोर्ट पर हंगामा होने के बाद राहुल गांधी समेत अन्य 11 विपक्षी नेताओं को शनिवार को वापस लौटा दिया गया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

श्रीनगर एयरपोर्ट पर हंगामा होने के बाद राहुल गांधी समेत अन्य 11 विपक्षी नेताओं को शनिवार को वापस लौटा दिया गया है। उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं निकले दिया गया था। बताया जाता है कि इस दौरान मीडिया से बदसलूकी भी की गई। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मौके पर कवरेज के लिए पहुंचीं हिंदी न्यूज चैनल आजतक की पत्रकार मौसमी सिंह समेत कई पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार किया।

इस दौरान मौसमी सिंह चिल्ला-चिल्लाकर कहतीं रहीं कि आप मुझे धक्का क्यों दे रहे हैं? आखिर आप ये क्या कर रहे हैं? आप मीडिया के साथ मारपीट नहीं कर सकते हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। इस छीनाझपटी में मौसमी सिंह के खरोंचें भी आई हैं। मौसमी सिंह के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने मौसमी सिंह समेत पत्रकार से दुर्व्यवहार भी किया, जिसका विडियो भी वायरल हो गया है। इस विडियो को आप यहां देख सकते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुआई में कई विपक्षी दलों के नेता शनिवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंचे थे। प्रशासन के मना करने के बावजूद ये नेता यहां आए थे। कश्मीर पहुंचने वाले नेताओं में राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा के अलावा शरद यादव आदि शामिल थे।

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार इन सभी नेताओं को वापस भेज दिया गया है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार रात बयान जारी कर राजनेताओं से घाटी की यात्रा नहीं करने को कहा था, क्योंकि इससे धीरे-धीरे शांति और आम जनजीवन बहाल करने में बाधा पहुंचेगी। बयान में यह भी कहा गया था कि सियासतदानों की यात्रा पाबंदियों का उल्लंघन करेंगी जो घाटी के कई इलाकों में लगाई गई हैं।

टैग्स राहुल गांधी श्रीनगर दौरा मीडिया से बदसलूकी
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

19 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है