होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्रालय की इस मीटिंग में उठाए जा सकते हैं टीवी चैनलों से जुड़े ये मुद्दे
सूचना-प्रसारण मंत्रालय की इस मीटिंग में उठाए जा सकते हैं टीवी चैनलों से जुड़े ये मुद्दे
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) सभी ब्रॉडक्स्ट कंपनियों के साथ एक मीटिंग करने जा रहा है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) सभी ब्रॉडक्स्ट कंपनियों के साथ एक मीटिंग करने जा रहा है। इस मीटिंग में देशभर में सैटेलाइट टीवी चैनलों के अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग से जुड़े लंबित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक 30 अप्रैल को दिल्ली स्थित शास्त्रीभवन में पांचवे फ्लोर पर कमरा नंबर 552 में सुबह 11 बजे रखी गई है। इस बारे में सभी ब्रॉडकास्ट कंपनियों को एमआईबी की ओर से एक नोटिस भी जारी किया गया है।
मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में यह भी कहा गया है कि जिन कंपनियों के प्रस्ताव मंत्रालय में लंबित पड़े हैं, उन कंपनियों के अधिकृत प्रतिनिधि इस मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। ऐसे अधिकृत प्रतिनिधियों के पास कंपनी की ओर से जारी लेटर होना चाहिए। मीटिंग के दौरान कंपनियों द्वारा उठाए जाने वाले प्रस्ताव 24 अप्रैल तक मंत्रालय को amit.katoch@nic.in, usi.inb@nic.in पर ईमेल किए जा सकते हैं।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय की ओर से इस बारे में जारी नोटिस को आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं-
https://mib.gov.in/sites/default/files/Meeting%20on%20pending%20ul%20dl%20issues%20of%20Sattelite%20TV%20Channels%2030.04.2019.pdf
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय