होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस बड़ी वजह से 477 मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स के रजिस्ट्रेशन किए कैंसल

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने इस बड़ी वजह से 477 मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स के रजिस्ट्रेशन किए कैंसल

‘सूचना-प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने 477 मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) का रजिस्ट्रेशन कैंसल कर दिया है। इस बारे में मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘सूचना-प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने नियमों का पालन न करने के कारण 477 मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स (MSOs) का रजिस्ट्रेशन कैंसल कर दिया है।

अपने एक आदेश में मंत्रालय का कहना है मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स के रजिस्ट्रेशन में एक नियम/शर्त यह भी थी कि उन्हें केबल टेलिविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट के प्रावधानों का पालन करना होगा, ऐसा न करने पर रजिस्ट्रेशन को कैंसल अथवा निलंबित किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्हें समय-समय पर अपने सबस्क्राइबर्स की लिस्ट और अन्य विवरण भी मंत्रालय को उपलब्ध कराना होगा।

मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि इंटरकनेक्शन रेगुलेशंस 2017 के रेगुलेशन 15 (1) के अनुसार, चैनल्स के डिस्ट्रीब्यूटर के लिए साल में एक बार अपने सिस्टम का ऑडिट करवाना अनिवार्य है।

मंत्रालय के अनुसार, जांच के दौरान पाया गया कि तमाम मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स ने वर्ष 2021/2022 के लिए अपने सिस्टम का ऑडिट नहीं करवाया गया था। मंत्रालय ने नियमों का पालन न करने वाले मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स को चिह्नित कर लिया था। इसके साथ ही 25 जुलाई को उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था और अपनी बात रखने के लिए उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया था।

इसके बावजूद इन मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया और निर्धारित समयावधि में विवरण उपलब्ध नहीं करवाया। इसके बाद 20 सितंबर को इन मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स को अपनी बात रखने के लिए आखिरी मौका दिया गया और बाद में इस तारीख को बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दिया गया। इसके बाद भी इन मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स द्वारा न तो जवाब दिया गया और न ही विवरण उपलब्ध कराया गया, जिस पर इनका रजिस्ट्रेशन कैंसल कर दिया गया।  

मंत्रालय की ओर से जारी आदेश और जिन मल्टीसिस्टम ऑपरेटर्स का रजिस्ट्रेशन कैंसल किया गया है, उनकी लिस्ट देखने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।  

टैग्स सूचना-प्रसारण मंत्रालय लाइसेंस एमआईबी मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स अनुराग ठाकुर एमएसओ
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है