होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मुंबई में बनेगा पहला 'क्रिएटिव टेक्नोलॉजी' संस्थान, AVCG-XR सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

मुंबई में बनेगा पहला 'क्रिएटिव टेक्नोलॉजी' संस्थान, AVCG-XR सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MFSCDCL) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) के साथ एक अहम समझौता किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार, महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MFSCDCL) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) के साथ एक अहम समझौता किया है। इस समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत मुंबई में एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एक्सटेंडेड रियलिटी यानी AVGC-XR क्षेत्र के लिए एक विश्वस्तरीय संस्थान की स्थापना की जाएगी।

इस समझौते पर महाराष्ट्र सरकार की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक और सूचना-प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने हस्ताक्षर किए। समझौते का आदान-प्रदान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में हुआ।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई में बनने वाला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (IICT) अपने तरह का पहला संस्थान होगा, जो क्रिएटिव इंडस्ट्री में प्रतिभा और नवाचार को प्रोत्साहित करेगा। यह संस्थान गोरेगांव स्थित दादासाहेब फाल्के फिल्म सिटी में बनेगा और शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार व कौशल विकास का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे रचनात्मक अर्थव्यवस्था और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की राजधानी मुंबई के लिए एक गेमचेंजर बताया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल भारत के AVGC-XR क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर देश की साख को भी मजबूत करेगा।

IICT को सेक्शन 8 कंपनी के रूप में गैर-लाभकारी ढांचे में स्थापित किया गया है। इसमें कुल 48% हिस्सेदारी सरकार की होगी, जिसमें भारत सरकार की 34% और महाराष्ट्र सरकार (MFSCDCL के माध्यम से) की 14% हिस्सेदारी शामिल है। शेष 52% हिस्सेदारी इंडस्ट्री जगत के दो प्रमुख संगठनों— फिक्की (FICCI) और सीआईआई (CII) के पास बराबर-बराबर होगी।

संस्थान के बुनियादी ढांचे और शुरुआती संचालन के लिए भारत सरकार ने ₹391.15 करोड़ की एकमुश्त सहायता राशि भी प्रदान की है। इसके बाद संस्थान आत्मनिर्भर मॉडल पर काम करेगा। MFSCDCL ने फिल्म सिटी में 10 एकड़ जमीन अगले 30 वर्षों के लिए संस्थान को लीज पर दी है, जो डिजिटल मीडिया और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

समझौते के तहत जिन प्रमुख बातों पर सहमति बनी है, उनमें शामिल हैं:

  • एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र के लिए एक केंद्र की स्थापना जो शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग विस्तार और अनुसंधान पर केंद्रित होगा।

  • शासन परिषद और निदेशक मंडल का गठन, जिसमें सरकार और इंडस्ट्री दोनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

  • एकैडमिक, स्किलिंग, इंडस्ट्री ग्रोथ और रिसर्च जैसे विषयों पर विशेष काउंसिल की रचना।

  • सार्वजनिक-निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करना और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को आकर्षित करना।

यह संस्थान मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के लिए वैसा ही प्रतिष्ठित केंद्र बनेगा जैसा तकनीक और प्रबंधन के लिए आईआईटी और आईआईएम हैं। मुंबई स्थित NFDC परिसर में इसका अस्थायी कैंपस तैयार किया जा रहा है, जो जल्द ही संचालन शुरू करेगा।

यह संस्थान न सिर्फ उच्च कौशल वाले कंटेंट क्रिएटर्स तैयार करेगा, बल्कि भारत को रचनात्मक अर्थव्यवस्था में वैश्विक नेतृत्व की ओर भी ले जाएगा। यह पहल सरकार की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती देने, युवाओं को सशक्त बनाने और उभरते क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार पैदा करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

23 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

7 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

6 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

6 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

7 hours ago