होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सरकारी विज्ञापनों के लिए MIB ने बनाईं ये गाइडलाइंस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सरकारी विज्ञापनों के लिए MIB ने बनाईं ये गाइडलाइंस
नई पॉलिसी के अनुसार, ब्यूरो ऑफ आउटरीच भी नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा होगा जो सरकारी संदेशों के लिए इन्वेंट्री अथवा स्पेस को खरीदने को कवर करेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में ‘ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन’ (BOC) के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन देने के लिए पॉलिसी गाइडलाइंस तैयार की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई गाइडलाइंस में कहा गया है कि जिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के महीने में 25 मिलियन यूनिक यूजर्स होंगे, वे सरकारी विज्ञापन प्राप्त करने के पात्र होंगे।
नई पॉलिसी के अनुसार, ब्यूरो ऑफ आउटरीच भी नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा होगा जो सरकारी संदेशों के लिए इन्वेंट्री अथवा स्पेस को खरीदने को कवर करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन गाइडलाइंस को एमआईबी के अधिकारियों, सोशल मीडिया एग्जिक्यूटिव्स और आईटी फर्म्स के बीच हुई बैठकों के इनपुट के आधार पर तैयार किया गया।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स प्रकाश जावड़ेकर ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन बीओसी