होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Meta’ की चीफ बिजनेस ऑफिसर Marne Levine ने लिया ये बड़ा फैसला
‘Meta’ की चीफ बिजनेस ऑफिसर Marne Levine ने लिया ये बड़ा फैसला
लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ की पैरेंट कंपनी मेटा का कहना है कि अब ग्लोबल बिजनेस ग्रुप की कमान निकोला मेंडेलसोहन (Nicola Mendelsohn) के हाथ में होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) की चीफ बिजनेस ऑफिसर माने लेविन (Marne Levine) ने अपने पद से हटने का फैसला लिया है। वह करीब 12 साल से यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेटा का कहना है कि अब ग्लोबल बिजनेस ग्रुप की कमान निकोला मेंडेलसोहन (Nicola Mendelsohn) के हाथ में होगी।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में लेविन का कहना है कि यह एक नया अध्याय शुरू करने का समय है।
टैग्स फेसबुक इस्तीफा मार्क जुकरबर्ग चीफ बिजनेस ऑफिसर रिजाइन मेटा सीबीओ मैरीन लेविन निकोला मेंडेलसोहन