होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Discovery Inc में इस बड़े पद से अलग होंगी मेघा टाटा
Discovery Inc में इस बड़े पद से अलग होंगी मेघा टाटा
भारत में Discovery+ स्ट्रीमिंग सर्विस की लॉन्चिंग का नेतृत्व कर चुकी हैं मेघा टाटा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘डिस्कवरी’ (साउथ एशिया) की मैनेजिंग डायरेक्टर मेघा टाटा इस पद से अलग होंगी। इस बारे में मीडिया और एंटरटेनमेंट समूह ‘वार्नर ब्रॉस’ (Warner Bros) के प्रेजिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर ‘क्लेमेंट श्वेबिग’ (Clement Schwebig) ने घोषणा की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी घोषणा में श्वेबिग ने मेघा टाटा के बारे में कहा है, ‘स्ट्रीमिंग सर्विस डिस्कवरी+ की लॉन्चिंग के साथ ही उन्होंने भारत में डिस्कवरी के पोर्टफोलियो और ब्रैंड्स का सफलतापूर्वक नेतृत्व करते हुए इतने वर्षों में काफी बेहतरीन काम किया है।’
बताया जाता है कि कंपनी ने कोरिया और भारत में अपनी नेतृत्व टीमों में परिवर्तन किया है, यह घोषणा उसी कवायद का हिस्सा है। मेघा टाटा ने वर्ष 2019 में ‘डिस्कवरी’ जॉइन किया था। इससे पहले वह ‘बिजनेस टेलिविजन इंडिया’ (BTVI) के साथ जुड़ी हुई थीं और भारत में इसके बिजनेस का नेतृत्व कर रही थीं।
मेघा टाटा को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करने का करीब 30 साल का अनुभव है। वह ‘एचबीओ’ (HBO), ‘टर्नर इंटरनेशनल’ (Turner International) और ‘स्टार इंडिया’ (Star India) जैसी तमाम बड़ी कंपनियों में भी प्रमुख पदों पर काम कर चुकी हैं।
टैग्स इस्तीफा रिजाइन डिस्कवरी इंक मेघा टाटा क्लेमेंट श्वेबिग