होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन को मिला पुलित्जर अवॉर्ड, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन को मिला पुलित्जर अवॉर्ड, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

कोरोनावायरस (कोविड-19) के संकट के बीच प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोनावायरस (कोविड-19)  के संकट के बीच प्रतिष्ठित पुलित्जर पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस साल के पुलित्जर पुरस्कार के विजेताओं की सूची में भारतीय मूल की पत्रकार मेघा राजगोपालन शामिल हैं। उन्हें यह अवॉर्ड इंटरनेशनल रिपोर्टिंग की कैटेगरी में दिया गया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट्स में चीन के डिटेंशन कैंपों की सच्चाई दुनिया के सामने रखी थी।

अपनी रिपोर्ट्स में सैटेलाइट तस्वीरों का विश्लेषण कर मेघा राजगोपालन ने बताया था कि चीन ने किस तरह से लाखों उइगुर मुसलमानों को कैद कर रखा है।  मेघा के साथ इंटरनेट मीडिया बजफीड न्यूज (BuzzFeed News) के दो पत्रकारों को भी पुलित्जर पुरस्कार दिया गया। भारतीय मूल के पत्रकार नील बेदी को भी स्थानीय रिपोर्टिंग कैटेगरी में पुलित्जर पुरस्कार दिया गया है।

‘तांपा बे टाइम्स’ (Tampa Bay Times) के रिपोर्टर नील बेदी को फ्लोरिडा में सरकारी अधिकारियों के बच्चों की तस्करी को लेकर इंवेस्टीगेशन स्टोरी की थी और कई अहम खुलासे किए थे। वहीं, अमेरिका की डार्नेला फ्रेजियर को 'पुलित्जर स्पेशल साइटेशन' का अवार्ड दिया गया है। उन्होंने मिनेसोटा में उस घटना को रिकॉर्ड किया था, जिस दौरान अश्वेत-अमेरिकन जॉर्ज फ्लॉएड की जान चली गई थी। इसके बाद नस्लीय हिंसा के विरोध में दुनियाभर में काफी प्रदर्शन हुए थे।

यह अवॉर्ड मिलने पर मेघा राजगोपालन ने अपने पिता के बधाई संदेश को ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें मेघा के पिता ने उन्हें पुलित्जर पुरस्कार मिलने की बधाई दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘मम्मी ने मुझे अभी ये मैसेज फॉरवर्ड किया है। पुलित्जर पुरस्कार। बहुत बढ़िया।‘ मेघा ने इसके जवाब में उन्हें थैंक्यू लिखा है।

बता दें कि पुलित्जर पुरस्कार की शुरुआत 1917 में की गई थी। यह अमेरिका का एक प्रमुख पुरस्कार है, जो समाचार पत्रों की पत्रकारिता, साहित्य एवं संगीत रचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को दिया जाता है।

22 श्रेणियों में दिए जाने वाले इस अवॉर्ड के विजेताओं की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते हैं। 

Sl. No.    Category    Winner
     JOURNALISM

1.    Public service-The New York Times
2.    Criticism- Wesley Morris of The New York Times
3.    Editorial writing- Robert Greene of the Los Angeles Times
4.    International Reporting- Megha Rajagopalan, Alison Killing and Christo Buschek of BuzzFeed News
5.    Breaking News Reporting-Staff of the Star Tribune, Minneapolis, Minn.
6.    Investigative Reporting- Matt Rocheleau, Vernal Coleman, Laura Crimaldi, Evan Allen and Brendan McCarthy of The Boston Globe
7.    Explanatory Reporting- Andrew Chung, Lawrence Hurley, Andrea Januta, Jaimi Dowdell and Jackie Botts of Reuters
8.    Local Reporting- Kathleen McGrory and Neil Bedi of the Tampa Bay Times
9.    National Reporting- Staffs of The Marshall Project; AL.com, Birmingham; IndyStar, Indianapolis; and the Invisible Institute, Chicago
10.    Feature Writing- Mitchell S. Jackson, freelance contributor, Runner’s World
11.    Commentary- Michael Paul Williams of the Richmond (Va.) Times-Dispatch
12.    Breaking News Photography- Photography Staff of Associated Press
13.    Feature Photography- Emilio Morenatti of Associated Press
14.    Audio Reporting-Lisa Hagen, Chris Haxel, Graham Smith and Robert Little of National Public Radio

     BOOKS, DRAMA, AND MUSIC

15.    Fiction- The Night Watchman by Louise Erdrich
16.    Drama- The Hot Wing King, by Katori Hall
17.    History- Franchise: The Golden Arches in Black America, by Marcia Chatelain (Liveright/Norton)
18.    Biography or autobiography- The Dead Are Arising: The Life of Malcolm X by Les Payne and Tamara Payne
19.    Poetry- Postcolonial Love Poem by Natalie Diaz
20.    General nonfiction- Wilmington’s Lie: The Murderous Coup of 1898 and the Rise of White Supremacy by David Zucchino
21.    Music- Stride, by Tania León (Peermusic Classical)
22.    Special Citation- Darnella Frazier, The teenager who recorded the killing of George Floyd

 


टैग्स मेघा राजगोपालन पुलित्जर अवॉर्ड
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago