होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया वन ग्लोबल एंटरटेनमेंट के बोर्ड में नए डायरेक्टर की नियुक्ति
मीडिया वन ग्लोबल एंटरटेनमेंट के बोर्ड में नए डायरेक्टर की नियुक्ति
जयाबलन जयकुमार 64 साल के अनुभवी प्रोफेशनल हैं और फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर उन्हें करीब 20 साल का अनुभव है।
Vikas Saxena 1 month ago
मीडिया वन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड की 24 दिसंबर को हुई बोर्ड मीटिंग में एक अहम फैसला लिया गया। दरअसल, कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से जयाबलन जयकुमार को कंपनी का अतिरिक्त डायरेक्टर (एग्जिक्यूटिव) नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति 24 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो गई है।
जयाबलन जयकुमार 64 साल के अनुभवी प्रोफेशनल हैं और फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर उन्हें करीब 20 साल का अनुभव है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि उनका बोर्ड के किसी अन्य डायरेक्टर से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है।
कंपनी के अनुसार, जयाबलन जयकुमार पर सेबी या किसी अन्य नियामक संस्था की ओर से डायरेक्टर बनने पर कोई रोक नहीं है। कंपनी ने यह जानकारी सेबी के लिस्टिंग नियमों के तहत स्टॉक एक्सचेंज को दी गई है।
टैग्स