होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मोदी के खिलाफ कलम चलाने की इन मीडिया संस्थानों को मिल रही ये ‘सजा’

मोदी के खिलाफ कलम चलाने की इन मीडिया संस्थानों को मिल रही ये ‘सजा’

बात और बिगड़ने के डर से सरकार के इस अघोषित फैसले पर खामोश हैं मीडिया संस्थान

नीरज नैयर 6 years ago

मोदी सरकार के खिलाफ कलम चलाने की कीमत कई मीडिया संस्थानों को चुकानी पड़ रही है। अंग्रेजी वेबसाइट Pgurus की एक खबर के मुताबिक सरकार ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘द हिन्दू’, ‘इकनॉमिक टाइम्स’, ‘द टेलीग्राफ’ और ‘आनंद बाजार पत्रिका’ को विज्ञापन जारी करने पर रोक लगा दी है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार अपने खिलाफ नकारात्मक रिपोर्टिंग को लेकर इन मीडिया संस्थानों से खासी खफा है।

‘द हिन्दू’ के विज्ञापन तो मार्च से ही बंद कर दिए गए हैं। यही वो समय था जब अखबार ने राफेल सौदे को लेकर एक के बाद एक कई खबरें प्रकाशित की थीं। इसी तरह ‘टाइम्स समूह’ को जून से विज्ञापन नहीं दिए जा रहे हैं। बात केवल अखबारों तक ही सीमित नहीं है, ‘टाइम्स समूह’ के चैनल ‘टाइम्स नाउ’ और ‘मिरर नाउ’ भी विज्ञापन के सूखे का सामना कर रहे हैं।

जानकारों का कहना है कि ‘टाइम्स समूह’ को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से दिखाने का खामियाजा उठाना पड़ रहा है। दरअसल, भाजपा नेताओं का मानना था कि कांग्रेस के इशारे पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला उठाया गया, इसलिए अब जब भाजपा पुन: सत्ता में है तो ऐसे मीडिया संस्थानों को आर्थिक चोट पहुंचाई जा रही है, जिसने खबर को खबर की तरह प्राथमिकता दी।

खास बात यह है कि सरकार के इस अघोषित फैसले पर मीडिया संस्थान खामोश हैं। शायद उन्हें डर है कि बोलने से बात और बिगड़ सकती है। हालांकि, कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया। सदन में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि सरकार ने डीएवीपी को ‘टाइम्स समूह’,‘द हिन्दू’ सहित कुछ बड़े मीडिया हाउस को विज्ञापन नहीं देने को कहा है। चौधरी के मुताबिक, अलोकतांत्रिक रूप से विज्ञापन रोककर सरकार एक तरह से मीडिया को यह संदेश देना चाहती है कि जो उसके खिलाफ चलेगा, उसे नुकसान उठाना पड़ेगा।

उद्योग से जुड़े आंकड़ों की बात करें तो ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ समूह को केंद्र सरकार के विज्ञापनों से प्रतिमाह 15 करोड़ और ‘द हिन्दू’ को 4 करोड़ रुपए की कमाई हो जाती है, लेकिन अब इस कमाई पर ग्रहण लग गया है। वहीं, खबर है कि ‘टाइम्स ग्रुप’ के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की कोशिश में लगे हैं, ताकि उनकी नाराजगी को दूर किया जा सके।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स टाइम्स ऑफ इंडिया नरेंद्र मोदी डीएवीपी सरकारी विज्ञापन द हिन्दू द टेलीग्राफ इकनॉमिक टाइम्स मोदी सरकार आनंद बाजार पत्रिका विज्ञापनों पर रोक
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago