होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े मीडिया ग्रुप में होगी छंटनी, हटाए जाएंगे बड़ी संख्या में एम्पलॉइज
इस बड़े मीडिया ग्रुप में होगी छंटनी, हटाए जाएंगे बड़ी संख्या में एम्पलॉइज
इस तरह की चर्चाओं के बीच एम्पलॉइज के माथे पर नजर आने लगी है शिकन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश के बड़े मीडिया समूहों में शुमार ‘नेटवर्क18’ को लेकर आजकल मीडिया गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। मामला ही कुछ ऐसा है कि यहां कार्यरत हर पत्रकार के माथे पर शिकन नजर आ रही है। आखिर ऐसा हो भी क्यूं नहीं, जब देश के बड़े मीडिया हाउस ने अपने यहां छंटनी का पूरा मन बना लिया हो। बताया जा रहा है कि करीब 200 से 250 एम्पलॉइज को हटाया जा सकता है।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नेटवर्क 18 के तमान न्यूज चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को करीब 5 फीसदी बजट कम करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश के बाद अब सभी एम्पलॉइज के बीच असमंजस का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि ऐसे में अच्छी-खासी सैलरी पाने वाले कुछ सीनियर्स पर भी गाज गिरने वाली है।
ये हर विभागाध्यक्ष को तय करना है कि वे कैसे अपने यहां के बजट में कटौती करना चाहते हैं। वे सीनियर एम्पलॉइज को हटाते हैं या फिर जूनियर्स को। जानकारी मिल रही है कि कुछ विभागों ने एकाध सीनियर एम्पलॉई का नाम भेजकर अपना बजट कम कर लिया है तो कुछ ने कम सैलरी वाले पांच-सात एम्पलॉइज की लिस्ट बनाई है।
वैसे अनौपचारिक तौर पर नेटवर्क18 इसे छंटाई के बजाय अकुशल एम्पलॉइज को हटाने की प्रक्रिया बता रहा है। तर्क दिया जा रहा है कि जिन एम्पलॉइज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और एप्रैजल प्रोसेस में जिनकी सालाना रैंकिंग खराब रही है, उन्हें लेकर कंपनी ने ये जायज निर्णय लिया है।
टैग्स नेटवर्क18 छंटनी