होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से फिर जुड़ीं मेधा श्री दहिया
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से फिर जुड़ीं मेधा श्री दहिया
अपनी नई भूमिका में बतौर एडिटर वह अखबार के एंटरटेनमेंट, फीचर्स और लाइफस्टाइल (EFL) सेक्शन के सोशल मीडिया स्ट्रेटजी, आईपी (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज) और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभालेंगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (Hindustan Times) में मेधा श्री दहिया की वापसी हुई है। कंपनी ने उन्हें एडिटर के पद पर नियुक्त किया है। वह अखबार के एंटरटेनमेंट, फीचर्स और लाइफस्टाइल (EFL) सेक्शन के सोशल मीडिया स्ट्रेटजी, आईपी (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज) और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभालेंगी।
अपनी नई भूमिका में मेधा श्री दहिया ‘एचटी सिटी’ (HT City) और ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के अन्य EFL सेक्शंस के लिए सोशल मीडिया ग्रोथ बढ़ाने पर काम करेंगी। इसके अलावा वह अवार्ड्स, शो, इवेंट्स और अन्य स्पेशल प्रोजेक्ट्स को तैयार करने और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी भी निभाएंगी। वह ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की चीफ मैनेजिंग एडिटर (एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल) सोनल कालरा को रिपोर्ट करेंगी।
बता दें कि ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के साथ मेधा श्री दहिया की यह दूसरी पारी है। इससे पहले वह ‘HT City’ के साथ करीब 7.5 साल तक जुड़ी रही थीं और वर्ष 2020 में यहां से बाय बोल दिया था। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने सिटी और कल्चर सहित कई बीट्स की जिम्मेदारी संभाली थी।
इसके बाद मेधा श्री ने ‘os.me’ में एडिटर-इन-चीफ के रूप में काम किया। फिर वह अभिनेता और समाजसेवी सोनू सूद द्वारा सह-स्थापित ट्रैवल बेस्ड सोशल मीडिया ऐप ‘Explurger’ से जुड़ीं, जहां उन्होंने हेड ऑफ कंटेंट एंड कम्युनिकेशन की भूमिका निभाई।
‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में वापसी से पहले, मेधा श्री दहिया जाने-माने सोशल मीडिया ऐप ‘Wildr’ में हेड (Customer Success) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं, जहां उन्होंने केवल चार महीनों में यूजर बेस को दोगुना करने में सफलता हासिल की। इसके अलावा, उन्होंने ब्रैंड्स, संस्थानों और प्रभावशाली हस्तियों (इंफ्लुएंसर्स और सेलेब्रिटीज) के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां भी कीं, जिससे ऐप की लोकप्रियता बढ़ी।
मेधा श्री को तमाम प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे-हिन्दुस्तान टाइम्स, बीसीसीएल (टाइम्स ऑफ इंडिया) और क्रिएटिव नेस्ट मीडिया आदि में काम करने का 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसके अलावा वह तमाम राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय मैगजींस और मीडिया संस्थानों के लिए नियमित तौर पर लिखती रहती हैं।
टैग्स