होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / MCU: पूर्व वीसी के खिलाफ कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख, अब हो सकती है ये कार्यवाही

MCU: पूर्व वीसी के खिलाफ कोर्ट ने अपनाया कड़ा रुख, अब हो सकती है ये कार्यवाही

अनियमितताओं के आरोपों में घिरे पूर्व कुलपति को अब तक तलाश नहीं पाई है जांच एजेंसी

पंकज शर्मा 6 years ago

तमाम अनियमितताओं के आरोपों में घिरे देश के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCNUJC) के पूर्व कुलपति ब्रजकिशोर कुठियाला की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। भोपाल जिले की स्पेशल अदालत ने उन्हें अब भगोड़ा घोषित कर दिया है। कुठियाला की तरफ से उनके वकील ने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने का जिक्र करते हुए एक मौका और देने का आग्रह किया था, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया।

स्पेशल जज संजीव पांडेय की अदालत ने कुठियाला को 31 अगस्त तक पेश होने का आदेश दिया है। इस तारीख तक कोर्ट में पेश न होने पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए अदालत में आवेदन देगी। इसके बाद उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही शुरू की जा सकती है। इससे पहले कुठियाला की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट में खारिज की जा चुकी है।

गौरतलब है कि आर्थिक अपराध शाखा ने बृजकिशोर कुठियाला सहित 20 प्रोफेसर व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कुठियाला पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंधित संस्थानों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयोजनों में विवि की राशि के दुरुपयोग का आरोप है। यह एफआईआर विवि में वर्ष 2010 से लेकर 2018 के बीच हुई गड़बड़ियों को लेकर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार दीपेंद्र सिंह बघेल के आवेदन और दस्तावेजों के परीक्षण के आधार पर दर्ज की गई थी। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम इस मामले की जांच कर रही है और इसी संबंध में कुठियाला की तलाश की जा रही है।

टैग्स माखनलाल यूनिवर्सिटी ब्रजकिशोर कुठियाला आर्थिक अपराध शाखा ईओडब्ल्यू
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है