होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कोरोना के खौफ से सहमे केबल ऑपरेटर्स, TRAI से की ये डिमांड

कोरोना के खौफ से सहमे केबल ऑपरेटर्स, TRAI से की ये डिमांड

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से लड़ रही है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है। लिहाजा इसे देखते हुए केंद्र व राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड पर हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से लड़ रही है। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 118 हो गई है। लिहाजा इसे देखते हुए केंद्र व राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड पर हैं। वहीं, दूसरी तरफ केबल कर्मचारियों के लिए 'कोरोना वायरस' एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि ट्राई (TRAI) ने न्यू टैरिफ ऑर्डर-2 (NTO 2.0) लागू किया है, जिसके चलते ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों को नए प्लान्स अब नई दरों पर लागू करना है। ऐसे में उपभोक्ताओं को इन प्लान्स को समझाने की जिम्मेदारी सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स पर आ गई है। इसको लेकर केबल कर्मचारियों का कहना है कि घर-घर जाकर लोगों को नए प्लान्स आदि के बारे में समझाना किसी खतरे से कम नहीं है। लिहाजा मामले की गंभीरता को समझते हुए महाराष्ट्र केबल ऑपरेटर्स फेडरेशन (MCOF) ने ट्राई को ई-मेल भेजकर न्यू टैरिफ ऑर्डर-2 के क्रियान्वयन को लेकर वक्त मांगा है।

MCOF के प्रेजिडेंट अरविंद प्रभु ने कहा कि समस्या बड़े शहरों में जटिल है, जहां केबल एग्जिक्यूटिव अपने कार्यालय अकसर पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे भविष्य की स्थिति को लेकर अभी कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। फिलहाल उम्मीद यही की जा रही है कि स्थिति और ज्यादा खराब न हो। ऐसे में केबल ऑपरेटर्स को घर-घर भेजना ना सिर्फ उनके लिए बल्कि परिवार वालों के लिए भी एक बड़ा खतरा है।

उन्होंने TRAI से अनुरोध किया कि जब तक स्थिति शांत नहीं हो जाती तब तक NTO 2.0 के कार्यान्वयन को टाल दिया जाए। उन्होंने कहा कि वे प्राधिकरण के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।    

टैग्स ट्राई केबल ऑपरेटर्स कोरोना
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है