होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘TV9’ ने मयंक जैन को किया प्रमोट, अब सौंपी यह जिम्मेदारी
‘TV9’ ने मयंक जैन को किया प्रमोट, अब सौंपी यह जिम्मेदारी
इससे पहले ‘TV9’ में रीजनल हेड (डिजिटल सेल्स) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे मयंक जैन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘टीवी9’ (TV9) ने मयंक जैन को वाइस प्रेजिडेंट (Digital Ad Sales) के पद पर प्रमोट किया है। मयंक जैन इससे पहले यहां रीजनल हेड (डिजिटल सेल्स) के पद पर अपनी भूमिका निभा रहे थे।
जून 2019 में ‘TV9’ नेटवर्क से जुड़ने के बाद मयंक ने शुरुआत में ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) के लिए सेल्स की कमान संभाली, उसके बाद वर्ष 2020 में वह डिजिटल ऐड सेल्स में आ गए।
बता दें कि मयंक जैन को मीडिया और सेल्स मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने का 22 साल से ज्यादा का अनुभव है। मयंक को ऐड सेल्स, ब्रैंडेड कंटेंट और इवेंट्स में विशेषज्ञता हासिल है।
मयंक जैन ने अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) से की थी। पूर्व में वह ‘Star TV’, ‘Fox International Channels’, ‘National Geographic’, ‘93.5 Red FM’, ‘Times of India’, ‘NDTV Good Times’ और ‘Eenadu’ (ETV) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रमुख भूमिकाएं निभा चुके हैं।
टैग्स टीवी9 मयंक जैन प्रमोशन प्रोन्नति