होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जल्द फिर धूम मचाने आ रहा है Enba, जूरी में मार्कंड अधिकारी भी हुए शामिल

जल्द फिर धूम मचाने आ रहा है enba, जूरी में मार्कंड अधिकारी भी हुए शामिल

मीडिया इंडस्ट्री और भारतीय एंटरटेनमेंट सेक्टर में जाने-माने नाम मार्कंड अधिकारी ‘सब ग्रुप’ के को-फाउंडर हैं, जिसे उन्होंने वर्ष 1981 में अपने भाई गौतम अधिकारी के साथ मिलकर शुरू किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ ((SAB) समूह के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मार्कंड अधिकारी भी बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 की जूरी के पैनल में शामिल हो गए हैं।

मीडिया इंडस्ट्री और भारतीय एंटरटेनमेंट सेक्टर में जाने-माने नाम मार्कंड अधिकारी ‘सब ग्रुप’ के को-फाउंडर हैं, जिसे उन्होंने वर्ष 1981 में अपने भाई गौतम अधिकारी के साथ मिलकर शुरू किया था।  

उन्हें 1980 के दशक की शुरुआत में स्पॉन्सर आधारित मॉडल को प्रॉडक्शन हाउस के रूप में पेश करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने कॉमेडी केंद्रित चैनल बनाकर ‘सब टीवी’ को दूसरों से अलग पहचान दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

मार्कंड अधिकारी तमाम लोकप्रिय हिंदी टीवी कार्यक्रमों के निर्माता हैं। इसके अलावा उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के आह्वान पर 'हुनर पहल' (Hunnar Initiative)  के नाम से एक सामाजिक पहल भी शुरू की।

बता दें कि देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) समूह एक बार फिर बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) 2022 का आयोजन करने जा रहा है।

इनबा का यह 15वां एडिशन होगा। इस एडिशन के तहत अवॉर्ड्स पाने वालों के नाम तय किए जाने के लिए जल्द ही जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा। इस जूरी में देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा चेयरपर्सन की भूमिका निभाएंगे।

वहीं, जूरी पैनल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी और ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) के पूर्व चेयरमैन और एडवाइजरी व अकाउंटेंसी फर्म ‘रवि रंजन एंड कंपनी’ (Ravi Rajan & Co) के फाउंडर व मैनेजिंग पार्टनर सेतुरत्नम रवि; लोकप्रिय फिल्म अभिनेता, वरिष्ठ कांग्रेसी राजनेता और राज्य सभा के पूर्व सदस्य राज बब्बर; पूर्व पत्रकार व राजनेता शाजिया इल्मी; उत्तर प्रदेश में पीलीभीत लोकसभा सीट से संसद सदस्य वरुण गांधी; ‘सोनी सब’ (Sony Sab) पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में तारक मेहता का किरदार निभा चुके लोकप्रिय अभिनेता शैलेश लोढ़ा; महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य (एमएलए) व वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मुंबई प्रेजिडेंट आशीष शेलार (Ashish Shelar); ‘बीजू जनता दल’ (Biju Janata Dal) के वरिष्ठ राजनेता व ओडिशा से राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार; इलेक्‍ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स की जानी-मानी कंपनी ‘बोट’ (BoAt) के को-फाउंडर व चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमन गुप्ता और समाजसेवी, होम्योपैथिक डॉक्टर व शिक्षाविद् डॉ. जवाहर शाह समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी शख्सियतें शामिल होंगी।

आपको यह भी बता दें कि इनबा के 14वें एडिशन में चेयरपर्सन की भूमिका राज्य सभा के डिप्टी चेयरमैन हरिवंश नारायण सिंह के निभाई थी। वहीं,  डॉ. किरण कार्णिक- पूर्व प्रेजिडेंट, नैसकॉम; डॉ. नसीम जैदी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त; एस.वाई. कुरैशी- भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, एन. राम- चेयरमैन, कस्तूरी एंड संस लिमिटेड, पूर्व एडिटर-इन-चीफ द हिंदू एंड ग्रुप न्यूजपेपर्स; संजय गुप्ता- मैनेजिंग डायरेक्टर, स्टार इंडिया बतौर जूरी मेंबर शामिल रहे थे।

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्होंने देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को एक नई दिशा दी है और अपने योगदान से इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।


टैग्स इनबा टीवी न्यूज इनबा अवॉर्ड्स मार्कंड अधिकारी एक्सचेंज4मीडिया न्यू्ज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स जूरी जूरी पैनल सुनील कुमार अरोड़ा इनबा जूरी
सम्बंधित खबरें

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

22 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago