होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दो न्यूज चैनल्स व कई पत्रकारों के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचीं बॉलिवुड हस्तियां, किया मुकदमा
दो न्यूज चैनल्स व कई पत्रकारों के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचीं बॉलिवुड हस्तियां, किया मुकदमा
करीब 38 बॉलिवुड एसोसिएशंस और प्रड्यूसर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में दो न्यूज चैनल्स और कुछ पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
करीब 38 बॉलिवुड एसोसिएशंस और प्रड्यूसर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में दो न्यूज चैनल्स और कुछ पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दायर मुकदमे में इनके खिलाफ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में गैरजिम्मेदाराना और मानहानिकारक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।
इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करने वालों में आमिर खान, शाहरूख खान, सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा और फरहान अख्तर जैसे बड़े नामों के प्रॉडक्शन हाउस शामिल हैं। बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह की मौत के बाद इन चैनल्स और पत्रकारों द्वारा की जा रही रिपोर्टिंग के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
बताया जाता है कि इस मुकदमे में कथित तौर पर ‘रिपब्लिक टीवी’ और ‘टाइम्स नाउ’ चैनल के साथ अरनब गोस्वामी, प्रदीप भंडारी, राहुल शिवशंकर और नविका कुमार जैसे वरिष्ठ पत्रकारों का नाम शामिल है।
टैग्स दिल्ली हाई कोर्ट बॉलिवुड मुकदमा प्रॉडक्शन हाउसेज सुशांत सिंह राजपूत