होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर अब ‘BCCL’ से जुड़े मनदीप सिंह
इस बड़े पद पर अब ‘BCCL’ से जुड़े मनदीप सिंह
इससे पहले ‘बी4यू’ (B4U) नेटवर्क में कंट्री मैनेजर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे मनदीप सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘बी4यू’ (B4U) नेटवर्क के पूर्व कंट्री मैनेजर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मनदीप सिंह ने अब ‘टाइम्स ग्रुप’ की प्रकाशक कंपनी ‘बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड’ (BCCL) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।
उन्होंने यहां पर बतौर वाइस प्रेजिडेंट (रिस्पॉन्स) के पद पर जॉइन किया है। मनदीप सिंह ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से इसकी पुष्टि की है।
‘बी4यू’ से पहले मनदीप सिंह अल्ट्रा नेचुरल पर्सनल केयर और ग्रूमिंग ब्रैंड ‘Billbergia’ में सीईओ और फाउंडर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘द वॉल्ट डिज्नी कंपनी’ (The Walt Disney Company) में दो पारी खेल चुके हैं।
इन पारियों में वह एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और नेटवर्क हेड (India| Media Networks) और डायरेक्टर एवं क्लस्टर रेवेन्यू हेड के तौर पर अपनी भूमिका निभा चुके हैं। मनदीप सिंह को 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने EMPI स्कूल से बिजनेस मैनेजमेंट और मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
टैग्स बी4यू नेटवर्क वाइस प्रेजिडेंट नई पारी बी4यू नियुक्ति चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अप्वॉइंटमेंट कंट्री मैनेजर जॉइनिंग मनदीप सिंह