होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Sri Adhikari Brothers में बड़े बदलाव, MD समेत कई टॉप अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
Sri Adhikari Brothers में बड़े बदलाव, MD समेत कई टॉप अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
श्री अधिकारी ब्रदर्स (Sri Adhikari Brothers Television Ltd) में मंगलवार को बड़े पैमाने पर इस्तीफों की घोषणा हुई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
श्री अधिकारी ब्रदर्स (Sri Adhikari Brothers Television Ltd) में मंगलवार को बड़े पैमाने पर इस्तीफों की घोषणा हुई। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाशनाथ मार्कंड अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफे 18 नवंबर 2025 से लागू माने जाएंगे।
कंपनी के मुताबिक यह सभी इस्तीफे मैनेजमेंट में बदलाव और कंपनी के नियंत्रण में आए बदलाव की वजह से हुए हैं। यह बदलाव SEBI के शेयर खरीद और टेकओवर वाले नियमों के तहत हुई ओपन ऑफर प्रक्रिया से जुड़े हैं।
कैलाशनाथ अधिकारी के अलावा रवि गौतम अधिकारी ने भी चेयरमैन व नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दिया है।
जिन अधिकारियों ने दिया इस्तीफा-
-
प्रितेश राजगोर — इंडिपेंडेंट डायरेक्टर
-
डॉ. गणेश प्रसाद राऊत — इंडिपेंडेंट डायरेक्टर
-
उमाकांत भैरवजोश्यूलू — इंडिपेंडेंट डायरेक्टर
-
लताशा लक्ष्मण जाधव — नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
-
कैलाशनाथ मार्कंड अधिकारी — मैनेजिंग डायरेक्टर
-
रवि गौतम अधिकारी — चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
कंपनी ने बताया कि इस्तीफों की वजह वही है जो संबंधित अधिकारियों के इस्तीफा पत्र में लिखी गई है, इसके अलावा कोई अलग कारण नहीं है।
टैग्स