होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क18 को बाय बोलने के बाद मनीष माहेश्वरी ने यहां से शुरू की नई पारी
नेटवर्क18 को बाय बोलने के बाद मनीष माहेश्वरी ने यहां से शुरू की नई पारी
'नेटवर्क18 डिजिटल' (Network18 Digital) के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मनीष माहेश्वरी ने अब नई शुरुआत की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
'नेटवर्क18 डिजिटल' (Network18 Digital) के पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मनीष माहेश्वरी ने अब नई शुरुआत की है। उन्हें अब ‘ट्विटर इंडिया’ (Twitter India) में मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ‘ट्विटर’ की वाइस प्रेजिडेंट (एशिया पैसिफिक) माया हरि ने यह घोषणा की है। अपनी नई भूमिका में मनीष माहेश्वरी (स्ट्रैटेजी और एग्जिक्यूशन) का काम संभालेंगे और देश में यूजर बेस व रेवेन्यू बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे।
मनीष माहेश्वरी अपना कामकाज 29 अप्रैल से संभालेंगे और माया हरि को रिपोर्ट करेंगे। बताया जाता है कि माहेश्वरी अपना कामकाज दिल्ली से देखेंगे और यहीं से ‘ट्विटर इंडिया’ की दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु की टीम का नेतृत्व करेंगे। वह बालाजी कृष से यह भूमिका लेंगे, जो कुछ महीने से अंतरिम तौर पर यह दायित्व संभाल रहे थे। बालाजी कृष ट्विटर हेडक्वार्टर में ग्लोबल हेड (रेवेन्यू स्ट्रैटेजी और ऑपरेशंस) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
बता दें कि मनीष माहेश्वरी ने अप्रैल 2016 में ‘नेटवर्क18’ ग्रुप को जॉइन किया था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। ‘नेटवर्क18’ में अपनी करीब ढाई साल की पारी के दौरान वह ग्रुप की डिजिटल प्रॉपर्टी जैसे- मनीकंट्रोल, फर्स्टपोस्ट, न्यूज18, सीएनबीसी-टीवी18, क्रिकेटनेक्स्ट और In.com की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ‘नेटवर्क18’ को जॉइन करने से पूर्व मनीष ‘फ्लिपकार्ट’ के साथ काम करते थे। ‘Intuit’ में जनरल मैनेजर और मैनेजिंग डायरेक्टर रहने के साथ-साथ मनीष ‘McKinsey & Company’ और ‘Procter & Gamble’ के साथ भी काम कर चुके हैं। दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक मनीष ने पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के ‘Wharton Business School’ से एमबीए की पढ़ाई की है।
टैग्स नेटवर्क18 ट्विटर इंडिया मनीष माहेश्वसरी