होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें, टॉप 10 हिंदी-अंग्रेजी मैगजींस का क्या है रीडरशिप आंकड़ा
जानें, टॉप 10 हिंदी-अंग्रेजी मैगजींस का क्या है रीडरशिप आंकड़ा
'मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल' ने दो साल के इंतजार के बाद इंडियन रीडरशिप सर्वे 2019 की पहली तिमाही के डाटा जारी कर दिए हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
आईआरएस 2019 की पहली तिमाही के डाटा पर नजर डालें तो पता चलता है कि ‘आईआरएस 2017’ के मुकाबले इस तिमाही में मैगजींस की रीडरशिप में 11.5 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। सभी भाषाओं की मैगजींस की बात करें तो जहां ‘आईआरएस 2017’ में कुल पाठक संख्या 7.8 करोड़ थी, वह ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में बढ़कर 8.7 करोड़ हो गई है।
अंग्रेजी और हिंदी दोनों कैटेगरी में ‘इंडिया टुडे’ इस लिस्ट में टॉप पर है। इंडिया टुडे (अंग्रेजी) मैगजीन की रीडरशिप में 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में 91,52,000 हो गई है, जबकि ‘आईआरएस 2017’ में इसकी रीडरशिप 79,92,000 थी। वहीं, इंडिया टुडे (हिंदी) की रीडरशिप जहां ‘आईआरएस 2017’ में 71,59,000 थी, वह ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 77,12,000 हो गई है।
यही नहीं, विभिन्न भाषाओं में टॉप-10 मैगजींस की बात करें तो सिर्फ सरस सलिल (हिंदी) को छोड़कर सभी मैगजींस की रीडरशिप में ग्रोथ देखने को मिली है और उनके क्रम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रादेशिक भाषाओं की मैगजींस की लिस्ट में मलयालम मैगजीन ‘वनिता’ सबसे ऊपर है। पिछले सर्वे के मुकाबले इस मैगजीन की रीडरशिप में 15 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है। ‘आईआरएस 2017’ में इसकी कुल पाठक संख्या जहां 61,28,000 थी, वह ‘आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में बढ़कर 70,28,000 हो गई है।
आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में पाठक संख्या के आधार पर टॉप टेन आंग्रेजी मैगजींस-
1- India Today (English)- 9152000
2- General Knowledge Today-3667000
3-The Sportstar-3437000
4- Diamond Cricket Today-2928000
5- Filmfare-2740000
6- PratiyogitaDarpan- 1924000
7- Outlook-1760000
8- The Week- 1634000
9- Time-1559000
10-Competition Success Review- 1558000
आईआरएस 2019’ की पहली तिमाही में पाठक संख्या के आधार पर टॉप टेन हिंदी मैगजींस-
1- इंडिया टुडे- 7712000
2- सामान्य ज्ञान दर्पण- 7495000
3- प्रतियोगिता दर्पण- 6418000
4- मेरी सहेली- 4682000
5- सरस सलिल- 4263000
6- बाल भास्कर- 3913000
7- चंपक- 3526000
8- सरिता- 3068000
9- डायमंड क्रिकेट टुडे- 3068000
10- क्रिकेट सम्राट- 2993000
टैग्स इंडिया टुडे मैगजीन रीडरशिप इंडियन रीडरशिप सर्वे मीडिया रिसर्च यूजर्स कांउंसिल पाठक संख्या वनिता