होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मैडिसन लूप ने सुदर्शन करंदीकर को वाइस प्रेजिडेंट किया नियुक्त

मैडिसन लूप ने सुदर्शन करंदीकर को वाइस प्रेजिडेंट किया नियुक्त

मैडिसन वर्ल्ड की इकाई मैडिसन मीडिया लूप ने वरिष्ठ विज्ञापन व मार्केटिंग विशेषज्ञ सुदर्शन करंदीकर को वाइस प्रेजिडेंट (Vice President) नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

मैडिसन वर्ल्ड की इकाई मैडिसन मीडिया लूप ने वरिष्ठ विज्ञापन व मार्केटिंग विशेषज्ञ सुदर्शन करंदीकर को वाइस प्रेजिडेंट (Vice President) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कंपनी के रणनीतिक नवाचार और रचनात्मक दृष्टिकोण को और अधिक मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सुदर्शन करंदीकर को भारत की अग्रणी विज्ञापन एजेंसियों जैसे ओगिल्वी, मैक्कैन, एफसीबी इंटरफेस, एसएसबी एंड बी लिंटास और डेंट्सु में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। वह रणनीतिक सोच, सांस्कृतिक समझ और ब्रैंड निर्माण की गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने FMCG, BFSI, ऑटोमोबाइल, ट्रैवल और एंटरटेनमेंट जैसे विविध सेक्टर्स में कई ब्रैंड्स को नई पहचान दिलाई है। उनके पोर्टफोलियो में परफेट्टी, गो एयर, सफोला मसाला ओट्स, आईसीआईसीआई डायरेक्ट, आईटीसी, महिंद्रा ट्रैक्टर्स और निकलोडियन जैसे प्रतिष्ठित ब्रैंड शामिल हैं।

सुदर्शन ने रचनात्मक टीम के साथ मिलकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस के “पनिशिंग सिग्नल” जैसे कैंपेन को साकार किया, जिसे वैश्विक स्तर पर जबरदस्त सराहना मिली। इस सामाजिक कैंपेन को अपनी नवोन्मेषी सोच और सांस्कृतिक प्रासंगिकता के लिए D&AD और द वन शो जैसे प्रतिष्ठित मंचों से पुरस्कार मिले। इस कैंपेन के क्रियान्वयन की अगुवाई सुदर्शन ने ही की, जिससे विचार को प्रभावी ढंग से हकीकत में बदला जा सका।

मुख्यधारा के विज्ञापन क्षेत्र से इतर, सुदर्शन ने एक अग्रणी क्रिएटिव एजेंसी, एक प्रीमियम ट्रैवल ब्रैंड और भारत में प्रवेश कर रहे एक वैश्विक सिंगल मॉल्ट ब्रैंड के साथ परामर्शदाता के रूप में भी काम किया है। इसके अलावा, वह म्यूजिक और कंटेंट से जुड़ी कुछ नई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) भी विकसित कर रहे हैं, जो डिजिटल उपभोक्ताओं की नई सोच और व्यवहार से मेल खाती हैं।

मैडिसन मीडिया और OOH के ग्रुप सीईओ विक्रम सक्सेना ने इस अवसर पर कहा, “हम सुदर्शन का मैडिसन परिवार में स्वागत करते हुए बेहद प्रसन्न हैं। प्रतिष्ठित एजेंसियों और ब्रैंड्स के साथ उनका अनुभव, रणनीतिक स्पष्टता, रचनात्मक लचीलापन और कार्यस्थल में ऊर्जा और उत्साह लाने की उनकी क्षमता उन्हें मैडिसन लूप के लिए एक बड़ी संपत्ति बनाती है। जैसे-जैसे हम डिजिटल-फर्स्ट क्रिएटिव समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, उनके नेतृत्व से हमारे क्लाइंट्स को अधिक प्रभावशाली और सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक समाधान मिलेंगे।”

अपनी नई भूमिका को लेकर सुदर्शन करंदीकर ने कहा, “मेरा हमेशा मानना रहा है कि संस्कृति, रचनात्मकता और तकनीक- ये तीन ऐसे स्तंभ हैं जो ब्रैंड नैरेटिव को वास्तव में बदलने की ताकत रखते हैं। मैडिसन लूप के साथ जुड़ना इसलिए भी उत्साहजनक है क्योंकि यह टीम भी इसी सोच के साथ भविष्य का निर्माण कर रही है। मैं ऐसे विचारों को साथ मिलकर गढ़ने को उत्सुक हूं जो केवल भीड़ में अलग ही नजर न आएं, बल्कि उपभोक्ताओं के मन में स्थायी छाप भी छोड़ें।” 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago