होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Paytm से डायरेक्टर पद छोड़ेंगे मधुर डोरा, वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे
Paytm से डायरेक्टर पद छोड़ेंगे मधुर डोरा, वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे
पेटीएम (Paytm) के प्रेजिडेंट व ग्रुप सीएफओ मधुर डोरा कंपनी के निदेशक (Director) व कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पदों से आगामी वार्षिक आमसभा (AGM) के बाद इस्तीफा देंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
पेटीएम (Paytm) के प्रेजिडेंट व ग्रुप सीएफओ मधुर डोरा कंपनी के निदेशक (Director) व कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पदों से आगामी वार्षिक आमसभा (AGM) के बाद इस्तीफा देंगे। यह जानकारी कंपनी द्वारा नियामक फाइलिंग के जरिए दी गई है। हालांकि, डोरा अपनी मौजूदा भूमिका में Paytm का नेतृत्व करते रहेंगे।
मधुर डोरा साल 2016 में Paytm से जुड़े थे। इससे पहले वे सिटी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में 17 वर्षों तक न्यूयॉर्क, लंदन और मुंबई जैसे वैश्विक वित्तीय केंद्रों में काम कर चुके हैं। Paytm में शामिल होने से पहले ही उन्होंने 2015 में कंपनी के लिए अलीबाबा और Ant फाइनेंशियल से निवेश सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई थी।
नेतृत्व स्तर पर अन्य बदलावों के तहत बिमला जुल्का, जो कि एक गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक थीं, ने भी पद छोड़ने का फैसला किया है। वहीं, उर्वशी सहाई को कंपनी के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है।
टैग्स