होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकमत मीडिया समूह फिर लेकर आया ‘लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड’
लोकमत मीडिया समूह फिर लेकर आया ‘लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड’
महाराष्ट्र के भविष्य को नई दिशा और दशा देने में अहम योगदान निभाने वालों को मुंबई में 15 फरवरी को होने वाले अवॉर्ड समारोह में किया जाएगा सम्मानित, यह इस कार्यक्रम का दसवां एडिशन है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
लोकमत मीडिया समूह ने एक बार फिर लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड (LMOTY) की घोषणा की है। अवॉर्ड समारोह 15 फरवरी 2024 को प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई के सामने आयोजित किया जाएगा। लोक सेवा/समाज सेवा, प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, कृषि, उद्योग, खेल के क्षेत्र में न केवल देश में बल्कि विश्व में महाराष्ट्र का परचम लहराने वाले मेधावी लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड लोकमत मीडिया समूह द्वारा महाराष्ट्र के मान सम्मान को विविध क्षेत्रों में बढ़ाने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने की पहल है। हर साल यह अवार्ड बॉलीवुड, राजनीति, स्पोर्ट्स से लेकर समाजसेवा तक से जुड़े लोगों को सम्मान के तौर पर प्रदान किया जाता है। यह इस कार्यक्रम का दसवां एडिशन है।
मुख्य पुरस्कारों के अलावा लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड उन व्यक्तियों को विशेष सम्मान भी प्रदान करता है, जिन्होंने समाज में असाधारण योगदान दिया है। पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल, अमिताभ बच्चन और आमिर खान आदि दिग्गजों को इसके तहत सम्मानित किया जा चुका है, जिनकी अनुकरणीय उपलब्धियों ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है।
इस बारे में लोकमत मीडिया समूह के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटोरियल डायरेक्टर ऋषि दर्डा का कहना है, ‘लोकमत में हम उन असाधारण व्यक्तियों को सम्मानित करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं, जिन्होंने अपने अथक समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से महाराष्ट्र के परिदृश्य को नया आकार दिया है।’
टैग्स अवॉर्ड लोकमत पुरस्कार महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स