होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba की जूरी पैनल में शामिल हुए सांसद राहुल शेवाले
enba की जूरी पैनल में शामिल हुए सांसद राहुल शेवाले
लोकसभा सांसद राहुल शेवाले एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) की जूरी पैनल में शामिल हो गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
लोकसभा सांसद राहुल शेवाले एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) की जूरी पैनल में शामिल हो गए हैं। शेवाले शिवसेना पार्टी से हैं और मुंबई दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। वह बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की स्थायी समिति के चार बार अध्यक्ष रह चुके हैं। यह मुंबई शहर का नगर निगम है, जहां उन्होंने 2010 से 2014 तक पदभार संभाला था।
शेवाले ने मार्केट एंड गार्डन कमेटी (Market and Garden Committee) और वार्ड कमेटी (Ward Committee) का भी नेतृत्व किया है और लॉ कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। वह 2004 के विधानसभा चुनाव के दौरान ट्रॉम्बे विधानसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार थे, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए थे। शेवाले ने रवींद्र वायकर के साथ मिलकर सबसे अधिक बार बीएमसी स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का रिकॉर्ड बनाया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2008 में एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप द्वारा enba को शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य टीवी न्यूज में सर्वश्रेष्ठ शख्सियतों को पहचानना और भारत में टीवी ब्रॉडकास्ट के भविष्य को आकार देने के लिए इंडस्ट्री के जिम्मेदार व्यक्तियों को पुरस्कृत करना है। इस वर्ष enba अपने 15वें संस्करण में है और जूरी का नेतृत्व सीनियर ब्यूरोक्रेट और भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा करेंगे।
टैग्स इनबा जूरी पैनल राहुल शेवाले लोकसभा सांसद