होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है बजट का LIVE प्रसारण, जानें कैसे मिलेंगे डॉक्यूमेंट्स

इन प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है बजट का LIVE प्रसारण, जानें कैसे मिलेंगे डॉक्यूमेंट्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बुधवार यानी 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट संसद में पेश करेंगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बुधवार यानी 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट संसद में पेश करेंगी। इस बार निर्मला सीतारमण के अपने कार्यकाल का यह पांचवां बजट होगा, जिसे वह संसद में 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश करेंगी। पिछले 2 साल के आम बजट की तरह ही ये बजट भी पेपरलेस होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट भाषण को आप संसद टीवी और दूरदर्शन पर लाइव देख सकते हैं। आम बजट का लाइव टेलीकास्ट आप संसद टीवी और दूरदर्शन के यू-ट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो भी बजट 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर करता है।

वहीं, इन सबके अतिरिक्त सभी बिजनेस चैनल व जनरल न्यूज चैनल पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। वहीं यूट्यूब पर भी आप बजट 2023 का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। सरकार के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जैसे फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर बजट का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

आप यूनियन बजट मोबाइल ऐप (Union Budget Mobile App) पर जाकर बजट के डॉक्यूमेंट्स को देख सकते हैं और वह भी तब जब 1 फरवरी, 2023 को वित्त मंत्री अपना बजट भाषण पूरा कर लेंगी। इसके बाद मोबाइल ऐप पर बजट डॉक्यूमेंट उपलब्ध होंगे। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में है, लिहाजा हिंदी और अंग्रेजी भाषा के जरिए आप बजट से जुड़ी सारी डिटेल्स ले सकते हैं।

ये ऐप एंड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। आम बजट के वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in पर जाकर भी इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है।

टैग्स ब्रॉडकास्ट लाइव
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है