होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकार ने रिपोर्टर पर लगाया रेप का आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

महिला पत्रकार ने रिपोर्टर पर लगाया रेप का आरोप, कोर्ट पहुंचा मामला

पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी

नीरज नैयर 6 years ago

जापानी पत्रकार शिओरी इटो ने प्रमुख टेलिविजन रिपोर्टर नोरुयुकी यामागुची पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। हालांकि, यामागुची का कहना है कि उनके बीच आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बने थे। इस मामले पर सोमवार को स्थानीय अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अपना पक्ष रखते हुए शिओरी ने कहा कि उन्होंने आरोपी को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। 30 वर्षीय शिओरी ने हर्जाने के तौर पर टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम टेलिविजन इंक के पूर्व रिपोर्टर नोरुयुकी यामागुची से 101,500 डॉलर हर्जाने की मांग की है।

टोक्यो जिला अदालत में शिओरी इटो ने कहा, ‘2015 में यामागुची ने नौकरी दिलाने में मदद का वादा करके मेरे साथ एक होटल में डिनर किया। खाना खाते-खाते मुझे चक्कर आ गए, जब मेरी आंख खुली तो मैंने खुद को होटल के कमरे में पाया, जहां यामागुची मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा था। मैंने खुद को बचाने की कोशिश की, उससे मुझे छोड़ने की गुहार भी लगाई, लेकिन वो नहीं रुका।’

शिओरी इटो का कहना है कि वो अभी तक उस काली रात को नहीं भूल सकी हैं, उन्हें आज भी डरावने सपने आते हैं। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य न होने के चलते केस बंद हो गया था। फिलहाल टोक्यो जिला अदालत मामले की सुनवाई कर रही है। आरोपी नोरुयुकी यामागुची ने भी शिओरी इटो के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यामागुची का कहना है कि दुष्कर्म के आरोप से उनकी छवि प्रभावित हुई है।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)

टैग्स महिला पत्रकार शिओरी इटो दुष्कर्म का आरोप नोरुयुकी यामागुची
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है