होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Disney Star’ में इस बड़े पद से केविन वज ने दिया इस्तीफा
‘Disney Star’ में इस बड़े पद से केविन वज ने दिया इस्तीफा
बता दें कि केविन वज को इस पद पर सितंबर 2021 में प्रमोट किया गया था। इससे पहले वह स्टार और डिज्नी इंडिया में इंफोटेनमेंट, किड्स और रीजनल एंटरटेनमेंट चैनल्स के हेड थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) में नेटवर्क एंटरटेनमेंट चैनल्स के हेड केविन वज (Kevin Vaz) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विश्वसनीय सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) को यह जानकारी शेयर की है।
केविन वज का अगला कदम क्या होगा, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल सका है। बता दें कि केविन वज को इस पद पर सितंबर 2021 में प्रमोट किया गया था।
इससे पहले वह स्टार और डिज्नी इंडिया में इंफोटेनमेंट, किड्स और रीजनल एंटरटेनमेंट चैनल्स के हेड थे। इसके अलावा पूर्व में वह ‘स्टार इंडिया’ में रीजनल एंटरटेनमेंट चैनल्स के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रह चुके हैं।
टैग्स इस्तीफा रिजाइन डिज्नी स्टार केविज वज