होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गूगल क्लाउड इंडिया के MD करण बाजवा संभालेंगे अब ये नई जिम्मेदारी
गूगल क्लाउड इंडिया के MD करण बाजवा संभालेंगे अब ये नई जिम्मेदारी
गूगल क्लाउड इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर करण बाजवा अब APAC में कंपनी के संचालन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
गूगल क्लाउड इंडिया (Google Cloud India) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण बाजवा अब से एशिया-प्रशांत (Asia-Pacific) क्षेत्र को लीड करेंगे। कंपनी ने उन्हें इस क्षेत्र का प्रमुख बनाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाजवा ने रिक हर्षमैन (Rick Harshman) से यह बागडोर संभाली है, जिन्होंने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। अपनी नई भूमिका में वे गूगल क्लाउड में सेल्स के प्रेजिडेंट रोब एन्सेलिन (Rob Enslin) को रिपोर्ट करेंगे।
कंपनी के जारी बयान में कहा गया है कि आज से APAC के एमडी के तौर पर बाजवा कंपनी के Google क्लाउड प्लेटफॉर्म (GCP) और Google कार्यक्षेत्र सहित Google क्लाउड के लिए सभी रीजनल रेवेन्यू और गो-टू-मार्केट संचालन का नेतृत्व करेंगे।
अभी बाजवा गुरुग्राम में मौजूद हैं, लेकिन आने वाले समय में कथित तौर सिंगापुर चले जाएंगे और वहीं से अपना कार्यभार संभालेंगे।
बाजवा फिलहाल भारत में गूगल क्लाउड के एमडी के रूप में भी अपने कर्तव्यों का पालन करते रहेंगे, जब तक कोई अन्य इस पद पर नहीं आ जाता है।
टैग्स गूगल क्लाउड करण बाजवा एपीएसी