होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ में CEO बने करण अभिषेक सिंह

‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ में CEO बने करण अभिषेक सिंह

करण अभिषेक सिंह इससे पहले ‘नेटवर्क18’ (Network18) में हिंदी न्यूज (TV+Digital) के सीईओ के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने इस साल फरवरी में इस्तीफा दे दिया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘नेटवर्क18’ (Network18) में हिंदी न्यूज (TV+Digital) के पूर्व सीईओ करण अभिषेक सिंह ने ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) जॉइन कर लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक उन्होंने यहां पर चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के पद पर जॉइन किया है।  

बता दें कि करण अभिषेक सिंह ने वर्ष 2019 में ‘नेटवर्क18’ में सीईओ (languages) के पद पर जॉइन किया था। वह हिंदी क्लस्टर में सात चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की कमान संभाल रहे थे। यहां से उन्होंने इस साल फरवरी में इस्तीफा दे दिया था। ‘नेटवर्क18’ को जॉइन करने पहले करण अभिषेक ‘स्टार इंडिया’ (अब डिज्नी स्टार) में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।  

‘स्टार इंडिया’ के साथ करण अभिषेक करीब पांच साल से जुड़े हुए थे। उन्होंने वर्ष 2013 में बतौर सेल्स डाइरेक्टर (नॉर्थ) जॉइन किया था। बाद में उन्हें प्रमोशन देकर नेशनल हेड-ऐड सेल्स (एंटरप्राइज अकाउंट्स) बना दिया गया था। ‘स्टार इंडिया’ में वह हेड-ऐड सेल्स (एंटरप्राइज एंड कॉरपोरेट अकाउंट्स) की भूमिका भी निभा चुके हैं।

मुंबई में ‘SVKM’s Narsee Monjee Institute of Management Studies’ के छात्र रह चुके करण अभिषेक ने वर्ष 2001 में अपने करियर की शुरुआत ‘जीई मनी’ (तब जीई कंट्रीवाइड) के साथ की थी। वह ‘हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड’ में एरिया सेल्स मैनेजर (राजस्थान) भी रह चुके हैं।

‘Godrej Sara Lee Ltd’ में जनरल मैनेजर (सेल्स एंड कंज्यूमर सर्विस) की भूमिका निभाने के साथ ही वह ‘नोकिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ में प्रोग्राम मैनेजर (Smart Phones) भी रह चुके हैं। ‘स्टार इंडिया’ इंडिया में जाने से पहले वह ‘पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड’ में बतौर वाइस प्रेजिडेंट-सेल्स(Head Premium & New Products) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

टैग्स नेटवर्क18 स्टार इंडिया सीईओ चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है