होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PTI में कई पदों पर रहे वरिष्ठ पत्रकार का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
PTI में कई पदों पर रहे वरिष्ठ पत्रकार का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
बताया गया है कि शुक्रवार को 3.30 बजे दिल्ली स्थित लोधी गार्डन श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
वरिष्ठ पत्रकार कंवर सेन जोली का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वे गुड़गांव में रहते थे। जोली करीब 86 साल के थे। बताया गया है कि शुक्रवार को 3.30 बजे दिल्ली स्थित लोधी गार्डन श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा
1993 में पीटीई से बतौर डिप्टी जनरल मैनेजर रिटायर हो चुके जोली ने यहां करीब 40 साल की नौकरी की थी। इस दौरान वे कई पदों पर सेवारत रह चुके थे। कई सम्मानों से सम्मानित हो चुके जॉली ने रिटायरमेंट के बाद केपीएमजी के साथ भी काम किया था।
टैग्स पीटीआई प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया कंवर सेन जोली