होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / के. माधवन को फिर मिली ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन’ की कमान

के. माधवन को फिर मिली ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन’ की कमान

इसके साथ ही रजत शर्मा वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज और करेंट अफेयर्स), राहुल जोशी वाइस प्रेजिडेंट (गवर्नमेंट एंड रेगुलेटरी अफेयर्स) और पुनीत मिश्रा एक बार फिर कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

देश में टेलिविजन ब्रॉडकास्टर्स और डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के प्रतिनिधित्व वाले प्रमुख संगठन ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन‘ (IBDF) की 24वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 31 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में हुई। इस वार्षिक आम बैठक में ‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) के कंट्री मैनेजर और प्रेजिडेंट के. माधवन (K Madhavan) को एक बार फिर ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन‘ का प्रेजिडेंट चुना गया है।

इस बैठक में के.माधवन के साथ-साथ पुनीत मिश्रा, आई वेंकट और रजत शर्मा को ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन‘ के बोर्ड में बतौर डायरेक्टर फिर से शामिल किया गया है। ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन‘ के बोर्ड में अन्य डायरेक्टर्स में राहुल जोशी, अरुण पुरी, एन.पी सिंह, नितिन नादकर्णी, पुनीत गोयनका, आर. महेश कुमार और गौरव बनर्जी का नाम शामिल है। 

‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन‘ के पदाधिकारियों में के. माधवन प्रेजिडेंट और रजत शर्मा वाइस प्रेजिडेंट (न्यूज और करेंट अफेयर्स), राहुल जोशी वाइस प्रेजिडेंट (गवर्नमेंट एंड रेगुलेटरी अफेयर्स) और पुनीत मिश्रा एक बार फिर कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए हैं।

वार्षिक आम बैठक के बाद हुई आईबीडीएफ निदेशक मंडल की बैठक में जॉन ब्रिटास (John Brittas) और केविन वज (Kevin Vaz) को बोर्ड में शामिल किया गया। इसके बाद आईबीडीएफ ने केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के सम्मान में लंच का आयोजन किया। इस मौके पर सूचना प्रसारण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा और संयुक्त सचिव (P&A) विक्रम सहाय भी शामिल थे। 

वहीं, वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए के. माधवन का कहना था, ‘यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और इजरायल-हमास युद्ध के कारण मध्य-पूर्व में संकट और उसके साथ आर्थिक अस्थिरता जैसे राजनीतिक मुद्दों के बावजूद सामान्य रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था और विशेष रूप से मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्री ने अच्छा प्रदर्शन किया है।’ 

इसके साथ ही उनका कहना था, ‘भारत ने 868 मिलियन ब्रॉडबैंड यूजर्स के साथ डिजिटल परिवर्तन यात्रा की मजबूती से शुरुआत की है और लॉन्चिंग के एक साल के भीतर ही 97% भारतीय शहरों में 5G सेवाएं शुरू कर दी गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप इंटरनेट की गति करीब तीन  गुना बढ़ गई है। कनेक्टेड टीवी की ग्रोथ जारी है और देश में बिकने वाले 90% टीवी सेट स्मार्ट टीवी हैं। वर्ष 2023 भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक निर्णायक वर्ष होगा, जिसमें डिजिटल विज्ञापन रेवेन्यू पारंपरिक मीडिया के विज्ञापन रेवेन्यू से अधिक होने की उम्मीद है।’

के. माधवन ने देश में लीनियर टीवी (Linear TV) की पहुंच के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘900 चैनलों के साथ लीनियर टेलीविजन की 900 मिलियन दर्शकों तक पहुंच है और यह भारत में सबसे बड़ा मीडिया प्लेटफॉर्म है। अन्य विकसित बाजारों के विपरीत, लीनियर टीवी के लिए महत्वपूर्ण विकास क्षमता है क्योंकि भारत में एक तिहाई घरों में टेलीविजन तक पहुंच नहीं है। बचे हुए 100 मिलियन परिवारों को अपने साथ जोड़ने के लिए आईबीडीएफ सदस्यों को मिलकर प्रयास करना होगा।’


टैग्स के माधवन प्रेजिडेंट आईबीडीएफ इंडियन ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल फाउंडेशन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago